Sunday, June 28, 2026
25.9 C
Bhopal

रक्षाबंधन आज, महापौर ने सफाई मित्रों को बांधा रक्षा सूत्र

सोमवार को रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। आज दोपहर 1.30 बजे तक भद्रा रहेगी। इस कारण राखी बांधने का मुहूर्त 1.30 बजे के बाद ही शुरू होगा। इस बार रक्षा बंधन पर भद्रा होने से बहनों को भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए 4 घंटे 49 मिनट का समय ही मिल सकेगा। पंडित रघुवीर प्रसाद चौबे ने बताया कि दोपहर 1.30 बजे से रात 9 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेगा। इसके अलावा महापौर मालती राय ने गोविंद पुरा जोन 16 कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर सफाई मित्रों को रक्षा सूत्र बांधकर भाई – बहिन के पवित्र त्यौहार पर शुभकामनाएं दीं।

गोविंद पुरा जोन 16 कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर पहुंची महापौर।

गोविंद पुरा जोन 16 कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर पहुंची महापौर।

क्या है भद्रा
भद्रा एक करण का नाम है। शास्त्रों के अनुसार, विष्टीकरण में भद्रा होती है। भद्रा की उत्पत्ति देवासुर संग्राम के समय हुई थी। जब असुर देवताओं को संग्राम में हरा रहे थे, उस समय भगवान शंकर ने क्रोध से अपने शरीर पर दृष्टिपात किया। दृष्टिपात करते ही उनके शरीर से एक भयंकर आकृति वाली देवी प्रकट हुईं। इन्हें ही भद्रा देवी के नाम से संबोधित किया गया।

इस युद्ध में राक्षसों की हार का कारण भद्रा बनीं। इस उपकार से प्रसन्न होकर देवताओं ने भद्रा देवी को करणों के अंत में सदा के लिए स्थान दे दिया। परंतु मुख से असुरों का संहार करने के कारण भद्रा का मुख अशुभ तथा पूंछ को शुभ माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भद्रा का त्याग करना शास्त्र सम्मत है। इसी कारण रक्षाबंधन पर्व भद्रोपरांत मनाया जाता है।

Hot this week

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

​इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

Topics

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img