Tuesday, August 11, 2026
26.4 C
Bhopal

मप्र से राज्यसभा जाएंगे केरल बीजेपी लीडर जॉर्ज कुरियन

मध्यप्रदेश में खाली हुई राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव के लिए बीजेपी ने केरल के नेता जॉर्ज कुरियन को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के आधिकारिक X हैंडल पर नाम का ऐलान भी कर दिया गया है । कुरियन मोदी कैबिनेट में मत्स्य पालन, पशुपालन-डेयरी विभाग के राज्य मंत्री हैं। वे चार महीने में एमपी से राज्यसभा जाने वाले दूसरे बाहरी नेता होंगे।

बता दें, कि गुना से लोकसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद जून में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्यसभा सीट छोड़ दी थी। सिंधिया के इस्तीफे के बाद खाली हुई इस सीट पर अब जॉर्ज कुरियन राज्यसभा जाएंगे। कुरियन का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। इनका कार्यकाल दो साल का होगा।

Hot this week

दूध-घी में मिलावट पर खाद्य विभाग सख्त: प्रदेशभर में 2,234 सैंपल लिए, 3 अधिकारी निलंबित

​भोपाल: त्योहारों और आम दिनों में शुद्धता बनाए रखने के...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img