Wednesday, August 12, 2026
23.5 C
Bhopal

भाजपा बोली-कंगना को किसान आंदोलन पर बोलने की इजाजत नहीं

भाजपा ने एक्ट्रेस-सांसद कंगना रनोट के उस बयान से खुद को अलग कर लिया है, जिसमें उन्होंने किसान आंदोलन के दौरान रेप-मर्डर होने की बात कही थी। न्यूज एजेंसी PTI ने सोमवार को भाजपा की प्रेस रिलीज जारी की। इसमें लिखा है- पार्टी कंगना के बयान से असहमत है। उन्हें पार्टी के नीतिगत मुद्दों पर बोलने की इजाजत नहीं है। वे पार्टी की तरफ से बयान देने के लिए अधिकृत भी नहीं हैं।

भाजपा ने कंगना को हिदायत दी है कि वे इस मुद्दे पर आगे कोई बयान न दें। पार्टी स्टेटमेंट में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के सिद्धांत पर चलने की बात कही गई है।

भाजपा की यह प्रेस रिलीज न्यूज एजेंसी PTI ने सोमवार शाम 4.12 बजे जारी की है।

भाजपा की यह प्रेस रिलीज न्यूज एजेंसी PTI ने सोमवार शाम 4.12 बजे जारी की है।

प्रियंका चतुर्वेदी का सवाल- रिलीज भाजपा के लेटरहेड पर क्यों नहीं
भाजपा की प्रेस रिलीज पर शिवसेना (उद्धव गुट) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि न तो यह भाजपा के लेटरहेड पर है, न इस पर किसी के दस्तखत है। यह भाजपा के सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी नहीं है। उन्होंने भाजपा को टैग करके लिखा कि इसके पीछे कोई वजह है या यह भी एक जुमला है।

शिवसेना (उद्धव गुट) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सोमवार शाम 5.26 पर यह पोस्ट की।

शिवसेना (उद्धव गुट) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सोमवार शाम 5.26 पर यह पोस्ट की।

कंगना ने कहा था- हिंसा की प्लानिंग थी, पंजाब बांग्लादेश बन सकता था
दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में कंगना ने कहा था कि पंजाब में किसान आंदोलन के नाम पर उपद्रवी हिंसा फैला रहे थे। वहां रेप और हत्याएं हो रही थीं। अगर हमारा शीर्ष नेतृत्व मजबूत नहीं रहता तो किसान आंदोलन के दौरान पंजाब को भी बांग्लादेश बना दिया जाता। किसान बिल को वापस ले लिया गया वर्ना इन उपद्रवियों की बहुत लंबी प्लानिंग थी। वे देश में कुछ भी कर सकते थे।

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा- भाजपा कंगना के बयान से पल्ला नहीं झाड़ सकती
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि इस देश में इससे पहले अन्नदाताओं को बलात्कारी कभी नहीं बोला गया। भाजपा इस मामले से पल्ला नहीं झाड़ सकती। अगर आपकी पार्टी में कोई इतनी कुत्सित मानसिकता आदमी का व्यक्ति है, तो उसे निकाल फेंकिए। विदेश और गृह मंत्रालय को स्पष्टीकरण देना चाहिए, क्योंकि वे कह रही हैं कि देश में चीनी और विदेशी शक्तियां काम कर रही हैं।

राउत बोले- भाजपा को बयान नहीं, कंगना से ही किनारा करना पड़ेगा
कंगना के बयान पर शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा कि कंगना के ऐसे बहुत से बयान हैं, जिससे बीजेपी को किनारा करना पड़ेगा। एक दिन खुद कंगना से भी किनारा करना पड़ेगा।

सुरजेवाला ने कहा- गेट वेल सून कंगना
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा- गेट वेल सून कंगना। उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा के लोग अन्नदाता से इतनी नफरत क्यों करते हैं। भाजपा ने हमेशा किसानों के खिलाफ षड्यंत्र किया है, उनसे झूठ बोला है और उनकी आवाज दबाई है। एक बार फिर भाजपा की एक सांसद ने अन्नदाता पर बेबुनियाद आरोप लगाए हैं।

सुरजेवाला ने कहा- अब सवाल यह है कि क्या कंगना ने यह घटिया आरोप भाजपा की चुनावी रणनीति के तहत लगाए हैं। क्या ये केवल कंगना के शब्द थे या किसी और के। अगर नहीं, तो प्रधानमंत्री, हरियाणा के मुख्यमंत्री और भाजपा के सभी सांसद-विधायक इस पर खामोश क्यों हैं।

कांग्रेस नेता की मांग- कंगना पर NSA लगे
इस इंटरव्यू के बाद पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता राजकुमार वेरका ने कहा था, “कंगना लगातार किसानों पर ऐसे बयान दे रही हैं। उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाए और उन पर NSA लगाया जाए।” वेरका 2 बार कांग्रेस विधायक, 2017 से 2022 तक पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री और दो बार राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष रह चुके हैं।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img