Monday, September 28, 2026
20.5 C
Bhopal

भोपाल में घुसा ऊंटों के झुंड को खदेड़ा

भोपाल के घुसे ऊंटों के झुंड को नगर निगम की टीम ने खदेड़ दिया। निगम की हांका टीम ने ऊंटों के झुंड को ब्यावरा रोड पर निगम सीमा से बाहर किया। 50 अन्य पशुओं को भी शहर से बाहर किया गया।

निगम की गोवर्धन शाखा के अंतर्गत हांका पार्टियों ने करोंद, जेल रोड, अयोध्या बायपास रोड में सड़कों पर घुम रहे 50 पशुओं को शहरी सीमा के बाहर हांका और आवागमन व्यवस्थित किया। 4 घायल बीमार पशुओं को पशु आश्रय स्थल में भर्ती कराया। साथ ही एक पागल गाय को भी रेस्क्यू कर पशु चिकित्सालय भेजा। निगम पिछले एक सप्ताह से आवारा पशुओं को लेकर यह कार्रवाई कर रहा है।

43 आवारा कुत्तों को नसबंदी केंद्रों पर भेजा
निगम की टीम ने 43 आवारा कुत्तों को भी पकड़ा। इन्हें नसबंदी केंद्रों पर भेजा गया। भानपुर, 80 फीट रोड, शिव नगर, कोहेफिजा, बैरागढ़, लालघाटी, शाहजहांनाबाद, पुतली घर, सिंधी कॉलोनी, बाग फरहत अफ्जा, पंचवटी, नवीन नगर आदि इलाकों में यह कार्रवाई की गई।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img