Thursday, November 19, 2026
20.1 C
Bhopal

अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर डॉक्टर से 1.78 लाख ऐंठे, शहर में साइबर ठगी के 5 मामले

भोपाल। राजधानी में साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से झांसा देकर पांच लोगों से कुल 6.77 लाख रुपए की ठगी कर ली। एक मामले में लोन चुकाने के बावजूद डॉक्टर को बकाया बताकर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी गई और उनसे 1.78 लाख रुपए वसूल लिए गए।

शीतल हाइट्स निवासी निजी अस्पताल के डॉक्टर दिलीप कुमार के पास अनजान नंबर से कॉल आया। ठग ने लोन बकाया होने का दावा किया और भुगतान की बात कहने पर उन्हें झूठा बताते हुए फोटो एडिट कर अश्लील बनाकर वायरल करने की धमकी दी। बदनामी के डर से डॉक्टर ने 1.78 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। मिसरोद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोबाइल हैक और बिल अपडेट के नाम पर भी ठगी शहर के अन्य थाना क्षेत्रों में भी ठगी की वारदातें सामने आई हैं। शिव विहार कॉलोनी निवासी चंद्रलेखा पठारिया का मोबाइल हैक कर खाते से 2.55 लाख रुपए निकाल लिए गए। वहीं, बजरिया निवासी सलीम खान से बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर 1.11 लाख रुपए, हबीबगंज में मनीष कुमार से 58 हजार रुपए और टीटी नगर में आशीष से किश्त जमा करने का झांसा देकर 75 हजार रुपए ठग लिए गए। संबंधित थाना पुलिस मामलों की जांच कर रही है।

Hot this week

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

अखबार की आड़ में 4 करोड़ की वसूली, भोपाल के 3 फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़

भोपाल/नागपुर। अखबार और विज्ञापन के नाम पर देश के...

मासूम से अश्लील हरकत करने वाले मनचले को मां ने जाल बिछाकर पकड़ा, भीड़ ने की पिटाई, बाइक फूंकी

सीहोर। भैरूंदा हाईवे स्थित कांकड़खेड़ा में बुधवार को उस...

कॉलेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत, सब-इंस्पेक्टर गंभीर घायल

भोपाल। राजधानी के पं. खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज के पास...

Topics

कॉलेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत, सब-इंस्पेक्टर गंभीर घायल

भोपाल। राजधानी के पं. खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज के पास...

चोरी के शक में नाबालिग से हैवानियत; दुकान में बंद कर पीटा, छुरी से किए वार

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में इंसानियत को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img