Wednesday, November 18, 2026
27.1 C
Bhopal

एमडी ड्रग्स की डिलीवरी देने पहुंची कानपुर की महिला तस्कर गिरफ्तार, 1.35 लाख का माल जब्त

भोपाल। क्राइम ब्रांच ने नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1.35 लाख रुपए कीमत की एमडी ड्रग्स के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला वीआईपी गेस्ट हाउस के पीछे एक निर्माणाधीन इमारत के पास ग्राहक को ड्रग्स की डिलीवरी देने के लिए खड़ी थी।

क्राइम ब्रांच के मुताबिक, बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक महिला मादक पदार्थ की खेप लेकर किसी ग्राहक का इंतजार कर रही है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध महिला को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान मूल रूप से कानपुर (यूपी) निवासी साजिया आलम (33) के रूप में हुई, जो वर्तमान में लालघाटी स्थित इंद्र विहार कॉलोनी में रह रही थी।

तलाशी के दौरान महिला ने बेहद शातिराना तरीके से अपने गले में पड़े दुपट्टे की गांठ में पारदर्शी पन्नी छिपा रखी थी, जिसमें से 4.66 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस ने महिला का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर ड्रग्स के मुख्य सप्लायर और शहर में फैले इसके नेटवर्क का पता लगा रही है।

Hot this week

चोरी के शक में नाबालिग से हैवानियत; दुकान में बंद कर पीटा, छुरी से किए वार

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में इंसानियत को...

गोवंश से भरा पिकअप वाहन जब्त, एक मृत व 8 जीवित मिले; 4 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। विदिशा से भोपाल की ओर अवैध रूप से...

Topics

चोरी के शक में नाबालिग से हैवानियत; दुकान में बंद कर पीटा, छुरी से किए वार

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में इंसानियत को...

गांधीनगर में पेंटिंग ठेकेदार ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल। गांधीनगर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के 28 वर्षीय...

स्पा संचालक पर छात्रा के गंभीर आरोप, एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

जबलपुर। विजय नगर स्थित 'रॉयल क्राउन स्पा' में काम...

सोनकच्छ टोल प्लाजा पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, 2.40 करोड़ की ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img