Tuesday, February 24, 2026
23.1 C
Bhopal

सीएम हाउस घेरने जुटे 8 हजार अतिथि शिक्षक

भोपाल के अंबेडकर मैदान में प्रदेशभर के 8 हजार से ज्यादा अतिथि शिक्षक प्रदर्शन कर रहे हैं। इनकी मांग है कि डिपार्टमेंटल एग्जाम करा उन्हें गुरुजियों की तरह नियमित किया जाए। बतौर अतिथि शिक्षक परीक्षा के स्कोरकार्ड में प्रत्येक सत्र के लिए अधिकतम 10 अंक की पात्रता दी जाए।

प्रदर्शनकारियों ने मांगें पूरी नहीं किए जाने पर तिरंगा यात्रा निकालते हुए सीएम हाउस का घेराव करने का ऐलान किया है। इसके मद्देनजर पुलिस ने अंबेडकर पार्क के आसपास बैरिकेडिंग कर दी है। वाटर कैनन के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है।

प्रदर्शन अतिथि शिक्षक महासंघ, मध्यप्रदेश के बैनर तले किया जा रहा है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह परिहार ने कहा- पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दो सितंबर 2023 को अतिथि शिक्षक पंचायत में अतिथि शिक्षकों को नियमित कर गुरुजी के समान वेतनमान देने की बात कही थी। यह वादा अब तक पूरा नहीं किया गया है। आज हम अपना भविष्य सुरक्षित करने के लिए राजधानी की सड़कों पर उतरेंगे।

नौ बार अतिथि शिक्षक भर्ती का आदेश निकालकर डेट बढ़ाई

प्रदेश सचिव रविकांत गुप्ता ने बताया है कि लोक शिक्षण संचालनालय के अधिकारी विगत दो माह में अतिथि शिक्षक भर्ती की विसंगतियां दूर नहीं कर पाए। नौ बार अतिथि शिक्षक भर्ती का आदेश निकालकर तारीख में वृद्धि की गई है।

अनुभवी अतिथि शिक्षकों को स्कोर कार्ड में मात्र पांच वर्षों के बीस अंक जोड़ने और पात्रता परीक्षा के 30 अंक जोड़ने से हजारों अतिथि शिक्षक मेरिट से बाहर हो गए हैं। स्कोर कार्ड में सेवाकाल के अनुसार अंक जोड़ना चाहिए।

Hot this week

Topics

बदमाशों का उत्पात, दर्जनों गाड़ियों के कांच फोड़े; दहशत में रहवासी

​इंदौर। शहर के पश्चिमी क्षेत्र में बदमाशों के हौसले...

23 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, मां की गोद में तोड़ा दम; साइलेंट अटैक की आशंका

​इंदौर। शहर के हीरानगर क्षेत्र में एक हंसते-खेलते परिवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img