Wednesday, April 29, 2026
26.1 C
Bhopal

बंद फ्लैट में मिली 5 साल की बच्ची की लाश, परिजनों ने किया रोड जाम

भोपाल के शाहजहांनाबाद में 3 दिन से लापता बच्ची का शव गुरुवार को मिला है। बच्ची का परिवार जिस मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में रहता है, शव उसी बिल्डिंग के एक बंद फ्लैट में पानी की टंकी में मिला। बच्ची की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने दो संदेहियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शव टंकी समेत पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। गुस्साई भीड़ ने टीबी हॉस्पिटल रोड पर चक्काजाम कर दिया। लोग बच्ची की हत्या के आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने पुलिस से इस बंद फ्लैट को खुलवाने की मांग की थी। इस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया। आज उसी फ्लैट के अंदर रखी पानी की टंकी में बच्ची का शव मिला है।

बड़े पापा के घर से अपने घर किताब लेने निकली थी बच्ची का परिवार बाजपेयी नगर की जिस मल्टी में रहता है, उसके सेकंड फ्लोर पर बच्ची के बड़े पापा भी रहते हैं। बच्ची मंगलवार दोपहर 12 बजे अपनी दादी के साथ बड़े पापा के घर गई थी। इसी बीच वह दादी से किताब लेने का कहकर नीचे अपने फ्लैट में जाने का कहकर निकली। इस समय उसके माता-पिता घर पर नहीं थे। इसी दौरान नगर निगम के कर्मचारी फॉगिंग के लिए आए थे। मल्टी में धुआं था। जब बच्ची नहीं लौटी तो दादी ने तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर नगर निगम के कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 2 से 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 इलाकों में बुधवार को...

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: 53 हजार करोड़ की योजनाओं को 2031 तक विस्तार, सिंचाई और शिक्षा पर जोर

​भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार...

इंदौर: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी को मिली जमानत

​शिलॉन्ग/इंदौर: मेघालय के शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान हुए...

Topics

भोपाल के 35 इलाकों में कल 2 से 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 इलाकों में बुधवार को...

मंत्री बनाम आईएएस: जबलपुर में छिड़ा विवाद, राजधानी तक पहुंची आंच

भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों...

दहेज नहीं, हमें तो बेटी चाहिए: बड़नगर के राजावत परिवार ने पेश की अनोखी मिसाल

​बड़नगर/उज्जैन। आधुनिकता के इस दौर में जहाँ शादियों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img