Wednesday, September 30, 2026
29.8 C
Bhopal

EOW, लोकायुक्त में शिकायतों से परेशान था ठेकेदार

ग्वालियर में नगर निगम और लोक निर्माण विभाग (PWD) के ठेकेदार नरेंद्र सिंह चौहान ने पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या के बाद खुदकुशी कर ली। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से मामले की तुरंत जांच शुरू की। समझा कि किन हालात में ठेकेदार ने यह कदम उठाया। पता चला कि ठेकेदार का उसके साले राजीव गौड़ उर्फ गुड्‌डू से विवाद चल रहा था। वह हाल ही में लगातार लोकायुक्त और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) में शिकायत से भी तनाव में था।

बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के बारह बीघा इलाके में रहने वाले नरेंद्र (47) ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात परिवार समेत सुसाइड कर लिया था। उसने पहले बेड पर सो रहे बेटे आदित्य (20), फिर पत्नी सीमा चौहान (42) की हत्या की थी। फिर खुद को गोली मार ली।

स्पॉट से पुलिस को 306 बोर की राइफल, तीन खाली खोके और एक जिंदा कारतूस मिला है। सीमा के हाथ पर मिले सुसाइड नोट में लिखा है, ‘हमारी मौत का जिम्मेदार मेरा भाई है। उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए।’

नरेंद्र बेटे आदित्य से बेहद प्यार करते थे। उन्होंने 15 दिन पहले नई गाड़ी भी खरीदी थी।
नरेंद्र बेटे आदित्य से बेहद प्यार करते थे। उन्होंने 15 दिन पहले नई गाड़ी भी खरीदी थी।

एक्सपर्ट ने बताया- रात में क्या सीन बना होगा

फॉरेंसिक एक्सपर्ट के मुताबिक, नरेंद्र ने बेटे आदित्य के सीने पर राइफल से गोली मारी होगी। आदित्य का हाथ सीने पर रखा था। गोली हाथ से होकर सीने को चीरते हुए पीठ से बाहर निकल गई। बेटे को मां सीमा ने पास ही रखा कंबल पैर से लेकर सिर तक ओढ़ा दिया। इसके बाद उसके ऊपर हाथ रखकर लिपट गई। ठेकेदार ने गन लोडकर पत्नी की पीठ में गोली मारी, जो सीने को चीरते हुए बेड के गद्दे में धंस गई।

नगर निगम में करीब 8 करोड़ के काम चल रहे थे

नरेंद्र सिंह चौहान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के इटावा में अजीतमल थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। करीब 15 साल पहले ग्वालियर आकर बस गए थे। यहां ठेकेदारी शुरू कर दी। शुरुआत में पार्टनरशिप में काम किया। उसके बाद खुद की फर्म आदित्य बिल्डर्स बना ली। फिलहाल, महापौर निधि से ग्वालियर पूर्व विधानसभा और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में करीब 8 करोड़ के काम कर रहे थे। उन्होंने बिलौआ में डामर से संबंधित हॉट मिक्स प्लांट भी खोला था।

Hot this week

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

Topics

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img