Saturday, September 26, 2026
22.4 C
Bhopal

भोपाल: नर्सिंग स्टूडेंट्स का प्रदर्शन उग्र, रिजल्ट की मांग को लेकर बिल्डिंग पर चढ़े छात्र; सीएम-स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सिंग स्टूडेंट्स संगठन (NSO) का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक इमारत (बिल्डिंग) पर जा चढ़े, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। हालांकि, पुलिस की समझाइश के बाद छात्र नीचे उतर आए।

​छात्र नेता रवि परमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं लंबे समय से लंबित रिजल्ट जारी कराने और परीक्षाओं की मांग को लेकर डटे हुए हैं।

​छात्रों की प्रमुख मांगें:

  • ​रिजल्ट और परीक्षाएं: GNM और बीएससी नर्सिंग के रुके हुए सभी रिजल्ट तुरंत घोषित किए जाएं और आगामी परीक्षाएं कराई जाएं।
  • ​स्कॉलरशिप योजना: SC, ST, OBC और EWS (आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग) के नर्सिंग व पैरामेडिकल छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना शुरू हो।
  • ​यूनिवर्सिटी बदलना: नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेजों को क्षेत्रीय यूनिवर्सिटीज से हटाकर दोबारा मेडिकल यूनिवर्सिटी जबलपुर से जोड़ा जाए।
  • ​भ्रष्टाचार पर रोक: नर्सिंग शिक्षा में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए ‘फैकल्टी मैनेजमेंट सिस्टम’ लागू किया जाए।

​भूख हड़ताल और तीखे तेवर:

​संगठन ने इस आंदोलन को ‘भूख हड़ताल’ से भी जोड़ दिया है। प्रदर्शन के दौरान लगाए गए पोस्टरों में मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और रजिस्ट्रार के इस्तीफे की मांग भी की गई है। छात्रों का कहना है कि सत्र में हो रही भारी देरी से उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है, इसलिए जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं आंदोलन जारी रहेगा।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img