Wednesday, September 30, 2026
29.8 C
Bhopal

MP मानसून अपडेट-भोपाल में तेज बारिश, 16 जिलों में अलर्ट

तेज बारिश के सिस्टम की वजह से मध्यप्रदेश एक बार फिर तरबतर हो गया है। गुरुवार को दोपहर 12 बजे के बाद भोपाल में तेज बारिश हुई। बालाघाट और सागर में भी सुबह पानी गिरा। आज जबलपुर, सागर समेत 16 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। इंदौर-उज्जैन में हल्की बारिश हो सकती है। बुधवार को भोपाल, इंदौर समेत 21 जिलों में पानी गिरा।

अगले 24 घंटे में बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, धार, मऊगंज, अनूपपुर, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, मंडला और सागर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।

अगले दो दिन- 27 सितंबर को इंदौर-उज्जैन संभाग और 28 सितंबर को जबलपुर, शहडोल और सागर संभाग में बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, यह सितंबर का चौथा स्ट्रॉन्ग सिस्टम है। अक्टूबर के पहले सप्ताह तक मध्यप्रदेश से मानसून की विदाई हो सकती है।

खरगोन के भीकनगांव में बुधवार शाम नगर पालिका कर्मचारी नदी में बह गया था। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गुरुवार सुबह घटनास्थल से लगभग 1 किमी दूर उसका शव बरामद किया। अविनाश पटेल (19) अपने दो दोस्तों के साथ मोटर साइकिल से एक कार्यक्रम में जा रहा था। इसी बीच तेज बारिश होने लगी। कमोदवाडा गांव में वेदा नदी के रपटे को पार करने की कोशिश में अविनाश बाइक समेत बह गया।

Hot this week

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img