Wednesday, September 30, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल में अशोका गार्डन में कार्रवाई

भोपाल के अशोका गार्डन स्थित 2 गैस रिफिलिंग सेंटर पर सोमवार को खाद्य विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। यहां से कुल 31 घरेलू-व्यवसायिक सिलेंडर, इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे और अन्य उपकरण जब्त किए गए। गैस रिफिलिंग सेंटर पर इस महीने यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है।

जिला आपूर्ति नियंत्रक मीना मालाकार समेत कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पुष्पराज पाटिल, मोहित मेघवंशी और मयंक द्विवेदी की टीम ने अशोका गार्डन स्थित ऋषि इंटरप्राइजेस एवं प्रीति होम एप्लाईसेंस की जांच की। इस दौरान यहां पर बड़ी संख्या में सिलेंडर, गैस रिफिलिंग के उपकरण मिले।

इतने सिलेंडर जब्त जांच में ऋषि इंटरप्राइजेस प्रोपराइटर प्रदीप असवानी पर 1 नग आंशिक भरा घरेलू गैस सिलेंडर क्षमता 14.2 केजी, 5 किलो ग्राम व्यवसायिक गैस सिलेंडर 1 नग आंशिक भरा, 5 केजी अमानक स्तर के 7 नग खाली, 5 नग गैस अंतरण यंत्र जब्त किए गए। इसी तरह प्रीति होम एप्लाईसेंस अशोका गार्डन प्रोपराइटर इंदर रावत के यहां कार्रवाई की गई। यहां से 13 नग 10 भरे, एक नग आंशिक भरा, दो खाली घरेलू गैस सिलेण्डर क्षमता 14.2 केजी, 5 केजी अमानक स्तर के सात नग खाली, 5 किलो ग्राम व्यवसायिक गैस सिलेंडर 1 नग आंशिक भरा, 3 केजी अमानक स्तर के दो नग खाली, एक नग तौल कांटा, दो नग गैस अंतरण यंत्र जब्त किए गए।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img