Friday, August 14, 2026
25.1 C
Bhopal

मुरूम माफिया अनिल यादव पर 37 लाख का जुर्माना

खंडवा के मुरूम माफिया अनिल यादव के खिलाफ एडीएम कोर्ट ने 37 लाख 80 हजार रूपए का जुर्माना लगाया हैं। अवैध खनन के मामले में एडीएम काशीराम बडौले की कोर्ट ने फैसला दिया हैं। दो महीने पहले छैगांवमाखन तहसीलदार ने ग्राम मोघट में कार्रवाई की थी। जहां एक हजार एकड़ सरकारी जमीन के रकबे पर पोकलेन मशीन को खनन करते हुए पकड़ा गया था। मामले में खनिज अधिकारी ने कोर्ट के समक्ष जांच प्रतिवेदन दिया। कोर्ट ने दो माह के भीतर फैसला दे दिया।

मामला 1 जुलाई 2024 का है, तहसीलदार ने मोघट ग्राम में अवैध उत्खनन करते हुए एक पोकलेन मशीन जब्त की थी। जिसके द्वारा एक हजार एकड़ वाले सरकारी रकबे पर खनन किया जा रहा था। 2520 घनमीटर एरिया की खुदाई की जा चुकी थी। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए तहसीलदार ने खनिज विभाग को प्रतिवेदन किया था। विभाग ने खनन के हिसाब से 37 लाख 50 हजार रूपए का जुर्माना अधिरोपित कर चालान एडीएम कोर्ट में पेश किया। एडीएम काशीराम बडौले ने खंडवा के संतोषी माता वार्ड निवासी अनिल पिता आशाराम यादव के खिलाफ आदेश पारित किया।

खनिज विभाग को नहीं दिखा मुरूम माफिया का अवैध खनन

इस मामले में कार्रवाई तहसीलदार छैगांवमाखन की है। जबकि खनिज विभाग के अधिकारियों ने अवैध खनन पर ध्यान नहीं दिया। ना ही कोई कार्रवाई की। बीते कई सालों में अब तक खनिज विभाग ने कोई एक्शन नहीं लिया।

जबकि शहर से सटे नागचून तालाब के पास इसी मुरुम माफिया अनिल यादव के द्वारा अवैध खनन किया जाता हैं। जहां सैकड़ों एकड़ सरकारी जमीन को छलनी कर दिया गया हैं। पूरे शहर में मुरूम का एकमात्र सप्लायर हैं। शासन को बगैर रॉयल्टी चुकाएं इतनी बड़ी मात्रा में मुरूम का खनन होता हैं।

Hot this week

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...

Topics

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर रेप

इंदौर:सोशल मीडिया के जरिए हुई पहचान प्यार में बदली...

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img