Thursday, October 1, 2026
23.2 C
Bhopal

मुंह पर कालिख पोती, जूते की माला पहनाकर जुलूस निकाला

महिला से छेड़छाड़ के आरोपी के मुंह पर लोगों ने कालिख पोत दी। उसे जूते की माला पहनाई और फिर पूरे गांव में घुमाया। इतना ही नहीं उसके साथ मारपीट भी की। जिस महिला के साथ आरोपी छेड़छाड़ करता था, उसने भी आरोपी को जमकर पीटा। युवक को बेल्ट से मारा।

मामला मंदसौर जिले के भानपुरा थाना क्षेत्र के भैसोदा पुलिस चौकी के आखि गांव का है। घटना 29 सितंबर की बताई जा रही है। जिसका वीडियो बुधवार को सामने आया। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज किया है।

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर FIR दर्ज की पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर FIR दर्ज की है। आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी युवक दलित समुदाय से है। इसलिए दलित संगठनों की चेतावनी के बाद पुलिस ने मारपीट करने वाले दो युवकों के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट और मारपीट धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

दलित नेता बोले- दो दिन तक पुलिस चुप बैठी रही आजाद समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रिंस सूर्यवंशी ने कहा- यह मामला जब मेरे सामने आया तो मुझे लगा कि इस देश में कानून का लोगों में कोई डर नहीं है। माना कि युवक और उस महिला के बीच में विवाद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज भी किया, लेकिन किसी को कोई अधिकार नहीं है कि उसके मुंह पर कालिख पोत कर गांव में ऐसे घुमाएं।

सूर्यवंशी ने कहा- मैंने जब इस मामले में बात की तब 2 दिन हो गए थे और पुलिस भी आंख बंद करके बैठी थी। मैंने प्रशासनिक अधिकारियों से बात की और उनके संज्ञान में यह मामला डाला, तब इस मामले में FIR हुई। अधिकारी तीन दिन तक इस मामले को दबाए बैठे थे। दलित समाज का आज भी ये हाल है। जो दोषी हैं उन्हें कड़ी सजा दी जाए।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img