Thursday, October 8, 2026
31.1 C
Bhopal

रोजगार सहायक सुसाइड केस-जनपद CEO पर FIR की मांग

खंडवा में बीती रात एक रोजगार सहायक ने सल्फास खाकर जान दे दी। बुधवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम से पहले परिवार वालों ने आर्थिक सहायता सहित अन्य मांगे प्रशासन के समक्ष रखीं। इनमें परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने सहित आर्थिक मदद और जनपद सीईओ के खिलाफ एफआईआर की मांग थी। मामले कांग्रेस नेता उत्तम पाल सिंह ने कलेक्टर से फोन पर बात की।

कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि परिवार के सदस्य को नौकरी पर रखा जाएगा। पंचायत या अन्य विभाग में जगह तलाश कर नौकरी देंगे। वहीं रेडक्रॉस के जरिये परिवार को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। उत्तम पाल सिंह ने कलेक्टर से कहा कि किस विभाग में नौकरी दी जाएगी, पहले यह स्पष्ट कीजिए। बाकी आर्थिक मदद की राशि और सीईओ के खिलाफ कार्रवाई को लेकर लिखित आश्वासन दीजिए। इसके बाद ही पोस्टमार्टम के लिए सहमति देंगे।

पोस्टमार्टम रूम के बाहर एसडीएम, तहसीलदार मौजूद

गुलगांव रैय्यत में पदस्थ रहे रोजगार सहायक गजेंद्र राठौड़ को दो साल पहले बर्खास्त कर दिया था। गजेंद्र ने मंगलवार शाम को केनूद तालाब के पास सल्फास खा लिया। इससे पहले वीडियो बनाया और मौत का जिम्मेदार जनपद सीईओ रीना चौहान को बताया। मूंदी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं बुधवार सुबह जिला अस्पताल के बाहर राजपूत समाज के लोग इकट्ठा हो गए। एसडीएम बजरंग बहादुर, तहसीलदार महेश सोलंकी सहित मूंदी पुलिस मौजूद हैं।

Hot this week

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​अमिलिया (सीधी): थाना क्षेत्र के एक गांव में सात...

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान शुरू, छह दिनों तक शहर में होंगे नुक्कड़ नाटक और रैलियां

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, UNFPA और फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन...

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष: भोपाल के रवींद्र भवन में गूंजा विकसित भारत का संकल्प

​भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष...

Topics

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​अमिलिया (सीधी): थाना क्षेत्र के एक गांव में सात...

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

भोपाल के मिसरोद में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: दहेज प्रताड़ना का आरोप

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में ढाई साल पहले ब्याही...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img