Monday, September 28, 2026
21.8 C
Bhopal

शादी का दबाव बना रहा था पुराना प्रेमी, युवती ने नए प्रेमी संग रची खूनी साजिश

(सागर)। वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के मुहली जंगल में बुधवार रात हुई युवक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में पुलिस ने एक युवती समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। हत्या की वजह प्रेम प्रसंग और बेवफाई सामने आई है।

​क्या है पूरा मामला?

​सागर के बाईसा मोहल्ला निवासी विकास राजपूत (30) का शव बुधवार रात रहली-जबलपुर मार्ग पर मिला था। पुलिस जांच में सामने आया कि विकास का पिछले 4 साल से एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग था। दोनों पहले साथ में अगरबत्ती बनाने का काम करते थे।

​नौकरी और नए प्रेमी के चक्कर में वारदात

​कुछ समय पहले युवती की नौकरी पोस्ट ऑफिस में लग गई और उसकी पोस्टिंग दमोह हो गई। वहां उसका अफेयर अजय यादव नाम के युवक से शुरू हो गया। विकास लगातार उस पर शादी का दबाव बना रहा था, जिससे पीछा छुड़ाने के लिए युवती ने अपने नए प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

​जंगल में रोककर उतारा मौत के घाट

​बुधवार को जब विकास बाइक से अपनी प्रेमिका से मिलने दमोह जा रहा था, तभी रास्ते में मुहली के पास युवती के प्रेमी अजय और उसके साथी लल्लू धानक ने उसे रोका। आरोपी उसे खींचकर जंगल में ले गए और चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी।

​पुलिस का कथन: “मामले में महिला समेत तीन आरोपियों (अजय यादव और लल्लू धानक) को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों से हथियार बरामद करने और अन्य साक्ष्यों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।” — लोकेश सिंहा, एडिशनल एसपी

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img