Wednesday, August 12, 2026
23.9 C
Bhopal

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा

मप्र देश की प्रमुख नदियों का मायका है। नर्मदा और ताप्ती मप्र के अलावा गुजरात को भी परिपूर्ण कर रही हैं। ऐसे ही सोन का उद्गम अमरकंटक है, जो बिहार में गंगा से मिलती है और चंबल राजस्थान को जीवन प्रदान करती है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने रविवार को गुजरात के सूरत में आयोजित ‘जल संचय-जन भागीदारी-जन आंदोलन’ कार्यक्रम में यह बात कही।

कार्यक्रम का आयोजन जल संरक्षण और जल संग्रहण को बढ़ावा देने के मकसद से किया गया। सीएम ने कहा- ‘मप्र पहला राज्य है, जहां नदी जोड़ो अभियान के तहत दो परियोजनाओं का क्रियान्वयन शुरू हुआ। यूपी के साथ केन-बेतवा नदी जोड़ो अभियान और राजस्थान के साथ चंबल-पार्वती-काली सिंध लिंक परियोजनाएं जल्द पूरी होगी। मप्र में करीब 3500 गांव के 13 हजार लोगों ने 10 हजार से ज्यादा पोखर, तालाब, कुएं, बावड़ी का जीर्णोद्धार किया है।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img