Wednesday, August 12, 2026
24.1 C
Bhopal

उज्जैन में किसान ने खुद जला दी सोयाबीन की फसल

उज्जैन के पास बड़नगर तहसील के गांव अजनावदा के किसान हीरालाल पाटीदार ने अपने खेत में खड़ी सोयाबीन की फसल काटने के बाद उसे आग के हवाले कर दिया। घटना का वीडियो सामने आया है। किसान का कहना है कि फसल इतनी खराब हो चुकी है कि मंडी में बेचने पर कटाई-बुवाई का खर्च भी नहीं निकलेगा।

बड़नगर के किसान हीरालाल पाटीदार ने इस बार 28 बीघा जमीन पर सोयाबीन की 1135 वैराइटी की बुवाई की थी। सोयाबीन में पीला मोजक फंगस लगने से 15 बीघा में लगी फसल खराब हो गई। जब कटाई की बारी आई तो सोयाबीन की पैदावार लागत से भी कम हुई। थ्रैशर व मजदूरों का खर्चा अलग से हो गया। इसी बात से दुखी होकर किसान ने फसल में आग लगा दी। दो हफ्ते पहले जब हार्वेस्टर मशीन से कटाई करवाई तो एक बीघा में 20 किलो सोयाबीन भी नहीं निकली।

हीरालाल ने बताया कि मशीन का किराया भी नहीं निकला। प्रति बीघा 20 किलो सोयाबीन भी नहीं आई। जिससे बीज बुवाई और कटाई का पैसा भी नहीं निकल रहा। बाजार में बेचने जाऊंगा तो जेब से पैसा लग जाएगा। जिसके कारण कटी हुई फसल में आग लगा दी। हालांकि पटवारी आए थे। उन्होंने बीमा वाले से गात की। सर्वे भी हो चुका है।

इस मामले में नायब तहसीलदार दुर्वेन्द्र दुबे ने बताया कि किसान ने अपने खेत में 1135 सोयाबीन की फसल ली थी। जिसमें पीला मोजक फंगस लग जाने की वजह से सोयाबीन खराब हो गई थी। जिससे उपज कम हुई है। हमने टोल फ्री नंबर पर क्लेम करवा दिया है। बीमा कम्पनी से उन्हें पूरा बीमा क्लेम मिलेगा। अपने स्तर पर कृषि विभाग से भी जांच करवाई थी।

Hot this week

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img