Wednesday, November 18, 2026
16.1 C
Bhopal

अजाक्स जिलाध्यक्ष पर दुष्कर्म का केस, गिरफ्तार

खंडवा में एक सरकारी टीचर के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोपी टीचर अजाक्स संगठन का जिलाध्यक्ष है। महिला का आरोप है कि, आरोपी उसके दूर के रिश्ते में है। वह एक दिन घर आया और पति, सास-ससुर के घर ना होने का फायदा उठाकर उसके साथ जबरदस्ती की।

अजाक्स संगठन जिलाध्यक्ष है आरोपी

28 वर्षीय महिला की शिकायत के बाद मूंदी पुलिस ने आरोपी प्रेमलाल काेठारे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार प्रेमलाल की दो पत्नियां है। वह मूंदी के पास दूधवास गांव स्कूल में टीचर है। इसी की बदौलत वह कर्मचारी वर्ग के संगठनों से जुड़ा और वर्तमान में अजाक्स संगठन का जिलाध्यक्ष हैं।

दो बार किया दुष्कर्म

पीड़ित महिला ने रविवार को मूंदी थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि आरोपी ने 22 सितंबर को उसके साथ घर पर दुष्कर्म किया और 15 दिन बाद मूंदी के मंजुश्री होटल में वारदात को दोहराया।

आरोपी गिरफ्तार, आज होगी कोर्ट में पेशी

मूंदी थाना प्रभारी राजेंद्र नरवरिया ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रविवार देर रात आरोपी प्रेमलाल काेठारे को गिरफ्तार कर लिया है। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Hot this week

जबलपुर-भोपाल-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर को रफ्तार: पूर्व आईएएस शैलेश पाठक बने एसपीवी के उपाध्यक्ष

भोपाल। राज्य सरकार ने जबलपुर-भोपाल-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर के काम...

कनाड़िया में किसान के सूने मकान से नकदी और जेवर चोरी, CCTV में दिखे पांच संदिग्ध

इंदौर। कनाड़िया क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक किसान...

Topics

कनाड़िया में किसान के सूने मकान से नकदी और जेवर चोरी, CCTV में दिखे पांच संदिग्ध

इंदौर। कनाड़िया क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक किसान...

भोपाल: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, घर से 40 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

भोपाल। आबकारी विभाग ने सोमवार शाम टीला जमालपुरा क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img