Thursday, November 19, 2026
20.1 C
Bhopal

संपदा अधिकारी कार्यालय का सहायक 10हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ाया

सागर लोकायुक्त ने मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल संभाग सागर के संपदा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ सहायक ब्रजेश नायक को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। वह शिकायतकर्ता से आवंटित आवास में पत्नी का नाम जोड़ने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। मामले में लोकायुक्त टीम सहायक ब्रजेश नायक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

लोकायुक्त के अनुसार, शिकायतकर्ता यशवंत पिता कन्हैयालाल विश्वकर्मा (39) निवासी कबीर वार्ड खुरई ने लोकायुक्त अधीक्षक कार्यालय सागर में शिकायत की थी। बताया कि उसे आवास आवंटित हुआ है, जिसमें वह पत्नी का नाम जुड़वाना चाहता है। लेकिन संपदा अधिकारी कार्यालय का सहायक ब्रजेश नायक इस काम के एवज में 16 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहा है।

रिश्वत देते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी

इसके बाद लोकायुक्त टीम ने जांच शुरू की, सही पाई जाने पर मंगलवार को गठित टीम ने शिकायतकर्ता यशवंत को रिश्वत की राशि 10 हजार रुपए लेकर सहायक ब्रजेश नायक के पास भेजा। शिकायकर्ता ने मकरोनिया में स्थित कार्यालय पहुंचकर आरोपी ब्रजेश को रिश्वत की राशि दी। इशारा मिलते ही लोकायुक्त टीम ने दबिश देकर आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया।

लोकायुक्त डीएसपी बीएम द्विवेदी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। लोकायुक्त निरीक्षक अभिषेक वर्मा समेत अन्य कार्रवाई टीम में शामिल रहे।

Hot this week

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर डॉक्टर से 1.78 लाख ऐंठे, शहर में साइबर ठगी के 5 मामले

भोपाल। राजधानी में साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से...

अखबार की आड़ में 4 करोड़ की वसूली, भोपाल के 3 फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़

भोपाल/नागपुर। अखबार और विज्ञापन के नाम पर देश के...

मासूम से अश्लील हरकत करने वाले मनचले को मां ने जाल बिछाकर पकड़ा, भीड़ ने की पिटाई, बाइक फूंकी

सीहोर। भैरूंदा हाईवे स्थित कांकड़खेड़ा में बुधवार को उस...

कॉलेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत, सब-इंस्पेक्टर गंभीर घायल

भोपाल। राजधानी के पं. खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज के पास...

Topics

कॉलेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत, सब-इंस्पेक्टर गंभीर घायल

भोपाल। राजधानी के पं. खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज के पास...

चोरी के शक में नाबालिग से हैवानियत; दुकान में बंद कर पीटा, छुरी से किए वार

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में इंसानियत को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img