Thursday, May 7, 2026
30.6 C
Bhopal

उज्जैन में रिश्वत लेते पकड़ाया बिजली कंपनी का लाइनमैन

धनतेरस पर उज्जैन के पास खाचरौद के ग्राम गिनोदा में लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए बिजली कंपनी के लाइनमैन को चार हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बिजली का पोल लगाने के लिए आठ हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

लोकायुक्त डीएसपी बसंत श्रीवास्तव ने बताया कि किसान पवन सगीत्रा ने 25 अक्टूबर को लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन को लिखित शिकायत की थी। जिसमें उसने बताया था कि खेत पर बिजली का खंबा ट्रैक्टर की टक्कर लगने से गलती से गिर गया था। जिसको वापस लगवाने के लिए बिजली कंपनी गिनोदा ,जिला उज्जैन के लाइनमैन रामचंद्र धाकड़ ने आठ हजार रुपए की रिश्वत मांगी है।

लोकायुक्त जांच में शिकायत सही निकली। आरोपी रामचंद्र आठ हजार में से चार हजार रुपए पहले ही ले चुका था। मंगलवार को दूसरी किस्त के रूप में बाकी के चार हजार लेने के लिए गिनोदा चौपाटी पर आया। यहां चार हजार रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। टीम में बसंत श्रीवास्तव डीएसपी लोकायुक्त उज्जैन, आरक्षक शिवकुमार शर्मा, विशाल रेशमिया, संदीप कदम एवं रमेश डाबर शामिल थे।

Hot this week

भोपाल: ‘ऑपरेशन FACE’ के तहत फर्जी सिम रैकेट का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

​भोपाल (देहात)। फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट कर साइबर अपराधों...

पारिवारिक कलह से तंग आकर मजदूर ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​भोपाल। चूनाभट्टी इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

ईंटखेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 90 लीटर अवैध शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

​भोपाल (देहात)। क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के...

Topics

भोपाल: ‘ऑपरेशन FACE’ के तहत फर्जी सिम रैकेट का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

​भोपाल (देहात)। फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट कर साइबर अपराधों...

पारिवारिक कलह से तंग आकर मजदूर ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​भोपाल। चूनाभट्टी इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल: करोड़ों की चपत लगाकर बिल्डर फरार, 14 लोगों से ठगी

​भोपाल। शहर के निशातपुरा इलाके में डुप्लेक्स दिलाने के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img