Wednesday, March 11, 2026
23.6 C
Bhopal

भोपाल में फ्लोर मील संचालक की संदिग्ध मौत:बैचलर पार्टी के बाद दोस्त के साथ लाउंज के एक रूम में सोया था, सुबह मृत मिला

भोपाल के रातीबढ़ इलाके में स्थित पीपी लाउंज के एक रूम में फ्लोर मील संचालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार की देर रात तक उसने लाउंज में दोस्तों के साथ पार्टी की थी। रविवार की सुबह इसी लाउंज के एक कमरे में उसका शव मिला है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम के बाद रविवार की दोपहर को शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

एसआई मूलचंद मीणा ने बताया कि, सुमित काबूलाशी (29) पुत्र धीरेंद्र काबूलाशी निवासी वैशाली नगर में रहते थे। वह मंडीदीप में सुमित इंडस्ट्रीज नाम से फ्लोर मील का संचालन करते थे। उनके दो दोस्तों की आने वाले दिनों में शादी होने वाली है। इसी के चलते दोस्तों ने शादी से पहले बैचलर पार्टी पीपी लाउंज साक्षी ढाबे के पास की थी।

रात 2:30 बजे तक करीब 10-12 दोस्तों ने पार्टी की। इसके बाद सभी वहीं बने अलग-अलग कमरों में सो गए। सुमित अपने अंकित नाम के एक दोस्त के साथ रूम में सोया था। अंकित ने सुबह करीब 7 बजे उठने के बाद सुमित को जगाने का प्रयास किया।

उसके शरीर में किसी प्रकार की हलचल नहीं थी। उसने अन्य दोस्तों को मामले की सूचना दी। सभी उसे लेकर एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के सही कारणों का खुलासा पीएम रिपोर्ट मिलने पर ही हो सकेगा।

सुमित के साथ रूम में ठहरे अनिकेत ने बताया

सुमित के साथ उसी के रूम में ठहरे अनिकेत ने बताया कि सभी दोस्तों ने भोपाल में मुलाकात कर बैचलर पार्टी का आयोजन किया था। देर रात तक पार्टी की, तब तक सुमित एकदम ठीक था। उसने किसी प्रकार की कोई परेशानी का जिक्र नहीं किया। तबीयत भी ठीक नजर आ रही थी। सुबह उठकर देखा तो उसके शरीर में किसी प्रकार की हलचल नहीं थी। काफी आवाजें देने और हिलाने पर भी उसने कोई जवाब नहीं दिया। तब साथियों को इसकी सूचना दी। उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत की पुष्टि हुई।

अप्रैल महीने में हुई थी शादी

सुमित की शादी इसी साल अप्रैल महीने में हुई थी। तीन बहनों में वह इकलौता भाई थी। अपने बल पर उसने बिजनेस स्टार्ट किया और इसमें सक्सेस भी मिल रही थी। इकलौते बेटे की मौत की खबर के बाद पिता की तबीयत भी बिगड़ गई। वह बेटे के शव को देखने मर्चुरी तक नहीं आए। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

पिता सेल टैक्स डिपार्टमेंट के रिटायर्ड कर्मचारी हैं

सुमित के पिता धीरेंद्र सेल टैक्स डिपार्टमेंट से भृत्य के पद से रिटायर्ड हैं। दो साल पहले ही उनका रिटायरमेंट हुआ है। उनका बेटा सुमित बेहद होनहार था। एमबीए की पढ़ाई के बाद उसने स्वयं बिजनेस की शुरुआत की थी।

Hot this week

भोपाल के 40 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 40 प्रमुख इलाकों में बुधवार...

भोपाल: मासूम से दरिंदगी के दोषी की फांसी पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

​भोपाल। राजधानी के बहुचर्चित शाहजहांनाबाद मासूम हत्याकांड में नया...

डेंटिस्ट महिला से दुष्कर्म, शादी का वादा कर मुकरा भोपाल का विवेक जैन

इंदौर | शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक...

Topics

भोपाल के 40 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 40 प्रमुख इलाकों में बुधवार...

भोपाल: मासूम से दरिंदगी के दोषी की फांसी पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

​भोपाल। राजधानी के बहुचर्चित शाहजहांनाबाद मासूम हत्याकांड में नया...

एमपी कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: पटवारी ने 26 नगर अध्यक्षों की घोषणा की

​भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने...

भोपाल: ‘मिलन स्वीट्स’ पर आयकर का छापा, ‘पेट पूजा’ सॉफ्टवेयर से करोड़ों की टैक्स चोरी का शक

भोपाल। राजधानी के प्रतिष्ठित मिलन स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट (एमपी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img