Tuesday, August 25, 2026
26.1 C
Bhopal

शगुन टॉवर में लगी आग, बिल्डिंग में धुआं भरा

इंदौर के विजयनगर इलाके में मंगलवार देर शाम शगुन टॉवर के चौथे माले पर आग लग गई। बिल्डिंग में धुआं भर गया। सूचना के बाद यहां दमकल की गाड़ी पहुंची। कुछ देर में ही आग पर काबू कर लिया गया।

फायर ब्रिगेड के एसआई संतोष दुबे ने बताया कि रसोमा चौराहे के पास शगुन टॉवर में आग की सूचना मिली थी। यहां विजयनगर चौराहे पर खड़ी दमकल की गाड़ी को तुरंत मौके पर भेजा गया। रिस्पॉन्स टाइम में 5 मिनट में यहां गाड़ी पहुंची। आग पर शुरुआत में ही काबू कर लिया गया।एसआई दुबे के मुताबिक, बिल्डिंग में आग से धुआं फैल गया था। तीन से चार लोग अंदर फंस गए थे। उन्हें भी दमकल कर्मियों ने सकुशल बाहर निकाल लिया है। आग में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

अफवाह के बीच पहुंचे कलेक्टर और प्रशासनिक अफसर शगुन टॉवर में लगी आग की सूचना के बीच यहां पर कलेक्टर आशीष सिंह,एडीशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह,एडीशनल डीसीपी अमरेन्द्रसिंह और आईपीएस अादित्य पटोले मौके पर पहुंचे थे। लेकिन उनके पहुंचने के पहले ही आग पर काबू किया गया। इधर नगर निगम से क्रेन बुलवाई गई। जिसमें लोगो को बाहर निकालने की कोशिश की गई। लेकिन फायरकर्मियों ने सीढियो के रास्ते ही वहां फंसे लोगो को बाहर किया। आग को लेकर कई लोगो के फंसे होने की यहां अफवाह फैलाई गई थी। बाद में फायर कर्मियो ने पूरी बिल्ड़ीग में सर्चिग की। लेकिन अदंर कोई नही मिला।

Hot this week

इंदौर क्राइम ब्रांच के पूर्व टीआई सहित 4 पर FIR, 1.20 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप

​इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई...

Topics

इंदौर क्राइम ब्रांच के पूर्व टीआई सहित 4 पर FIR, 1.20 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप

​इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई...

शराब के नशे में घर पहुंचे ऑटो चालक का पत्नी से विवाद, फंदे पर लटककर दी जान

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के कृषक नगर में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img