Sunday, June 28, 2026
34.2 C
Bhopal

एसआई ने मांगी रिश्वत, प्राइवेट व्यक्ति को लेने भेजा:लोकायुक्त ने मेडिकल कॉलेज के पास रंगे हाथ ट्रैप किया

रतलाम के नामली थाना में पदस्थ एसआई रायसिंह रावत ने एक आवेदक से रास्ता खुलवाने के एवज में 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। रिश्वत लेने के लिए एसआई खुद नहीं गया। प्राइवेट व्यक्ति को भेजा, जिसे उज्जैन लोकायुक्त ने मंगलवार को रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई उज्जैन लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान व राजेश पाठक ने रतलाम के मेडिकल कॉलेज के पास की है।

डीएसपी तालान ने बताया कि रतलाम जिले के सिखेड़ी निवासी धारासिंह पिता शंभूलाल ने शिकायत में बताया था कि नामली थाने में पदस्थ एसआई रायसिंह रावत ने विवाद के रास्ते को खुलवाने के बदले 15 हजार रुपए की मांगे हैं। शिकायत के बाद टीम बनाकर शिकायक का वेरिफिकेशन करवाया। प्लान के मुताबिक आज दोपहर मेडिकल कॉलेज के बाहर रुपए देने के लिए एसआई को तैयार किया। लेकिन एसआई नहीं आया। उसने एक प्राइवेट व्यक्ति दिलीप प्रजापति को भेजा। जैसे ही उसे रुपए दिए। तब रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

लोकायुक्त ने इस व्यक्ति को रिश्वत लेते पकड़ा। जिसे एसआई ने भेजा था।

एसआई ने कहा रुपए रख ले कल लूंगा डीएसपी तालान ने बताया कि प्राइवेट व्यक्ति दिलीप प्रजापति को गिरफ्तार करने के बाद उसी से नामली थाने में पदस्थ एसआई रावत को कॉल लगवाया। उससे कहलवाया कि उसे बताओ की रुपए आ गए हैं। तब एसआई ने कहा कि रुपए तू रख ले, कल आकर लूंगा। जिसकी रिकॉर्डिंग भी की गई।

इसलिए एसआई रायसिंह रावत एवं प्राइवेट व्यक्ति दिलीप प्रजापति के खिलाफ धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संसोधन 2018) के अधीन केस दर्ज किया। टीम में हितेश लालावत, विशाल, उमेश लोकेश समेत 10 सदस्य शामिल रहे।

रतलाम एसपी अमित कुमार ने बताया कि लोकायुक्त कार्रवाई का प्रतिवेदन मिलने के बाद एसआई के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एसआई रायसिंह रावत।

Hot this week

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

भोपाल: जमीन विवाद में स्कूल वैन पर हमला, बच्चों के सामने चालक को तलवार से काटा

​भोपाल। शहर के कोलार इलाके में शनिवार को दिनदहाड़े...

Topics

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img