Tuesday, October 20, 2026
28.4 C
Bhopal

किसान सुसाइड केस में डेढ़ महीने बाद 5 पर एफआईआर

ग्वालियर में डेढ़ महीने पहले उटीला के जंगल में एक किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। मामले में बुधवार को पुलिस ने पांच लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।

आरोपियों ने किसान को आटा चक्की मशीन के लिए बैंक से लोन दिलाया था। लोन होने के बाद भी किसान को मशीन नहीं मिली। ऊपर से बैंक की किस्त भी चालू हो गई। इसी डिप्रेशन में किसान ने सुसाइड किया था।

उटीला निवासी अशोक पाठक ने आटा चक्की के लिए दस लाख रुपए का लोन पवन शर्मा और आशीष कपूर की मदद से सेंट्रल बैंक से लिया था। इसमें पवन शर्मा का कोटेशन लगा था। लोन मंजूर होने के बाद किसान आटा चक्की मशीन के लिए इंतजार करता रहा लेकिन मशीन नहीं मिली और बैंक की किस्त भी शुरू हो गई।

सुसाइड नोट की जांच के बाद एफआईआर

5 महीने पहले किसान घर से गायब हो गया। परिजन ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इस बीच सिद्ध बाबा के जंगल में 26 सितंबर 2024 को उसका शव बरामद हुआ। पुलिस को जांच में सुसाइड नोट मिला। जांच के बाद पवन शर्मा, आशीष कपूर, नरेंद्र शर्मा, कमलेश जाटव और संजय बघेल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

किसान ने सुसाइड नोट में लिखा-

पवन और आशीष ने लोन के रुपए हड़प लिए। हलवाई नरेंद्र शर्मा ने क्रॉकरी का सामान तीन लाख रुपए में कमलेश को बेचने के बाद भी पैसे नहीं दिए। संजय बघेल ने गाड़ी गिरवी रखकर 30 हजार रुपए नहीं दिए।

Hot this week

कोलार में 5 करोड़ की लागत से बने कान्हाकुंज फोरलेन का लोकार्पण, 5 लाख आबादी को राहत

​भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में सोमवार को स्थानीय...

शराब के नशे में विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल (टीटी नगर)। पंचशील नगर इलाके में सोमवार तड़के एक...

इंदौर सराफा बाजार में ₹100 करोड़ की सोना तस्करी का खुलासा, जीडी ज्वेलर्स के पिता-पुत्र की जमानत खारिज

​इंदौर डीआरआई (डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यु इंटेलीजेंस) की जांच में इंदौर...

भोपाल में एमडी ड्रग्स तस्करी: तीसरा आरोपी रितिक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी मुकुल की रिमांड खत्म

​भोपाल: क्राइम ब्रांच ने एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स तस्करी के मामले...

Topics

गुना में झांकी देखकर लौट रहे युवकों पर चाकू से हमला, एक की हालत गंभीर

गुना: रविवार रात झांकी देखकर घर लौट रहे दो युवकों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img