Sunday, June 28, 2026
34.2 C
Bhopal

भोपाल के सरकारी दफ्तर में 3 दिन से ताले लटके

भोपाल के एक सरकारी दफ्तर में पिछले 3 दिन से ताले लटके हुए हैं। ये दफ्तर है संयुक्त संचालक कृषि विभाग का, जो कमिश्नर ऑफिस की बिल्डिंग में है। इससे भोपाल, राजगढ़, सीहोर, रायसेन और विदिशा जिलों के काम अटक गए हैं। 19 अधिकारी-कर्मचारी ऑफिस नहीं आ रहे हैं।

कृषि विभाग के सहायक संचालक मनोज चौधरी पर एफआईआर दर्ज होने के विरोध में अधिकारी-कर्मचारियों ने छुट्‌टी ली है। ये सभी चौधरी का समर्थन कर रहे हैं। एफआईआर ऑफिस की ही एक महिला कर्मचारी ने दर्ज कराई है।

ज्वाइंट डायरेक्टर बीएल बलैया ने बताया, पिछले 3 दिन (11, 12 और 13 नवंबर) से कर्मचारियों ने छुट्‌टी ले रखी है। कुछ ने पहले से ही छुट्‌टी स्वीकृत करवा ली थी। उन्हें कहा गया है कि वे गुरुवार से ऑफिस आ जाए। उनकी बात शासन स्तर तक पहुंचा दी है।

Hot this week

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

भोपाल: जमीन विवाद में स्कूल वैन पर हमला, बच्चों के सामने चालक को तलवार से काटा

​भोपाल। शहर के कोलार इलाके में शनिवार को दिनदहाड़े...

Topics

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img