Wednesday, October 21, 2026
27.4 C
Bhopal

पॉलिटेक्निक चौराहे पर लूट की वारदात:पुलिस ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार, 1 की तलाश

शहर के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में लूट की एक घटना को अंजाम देने वाले 7 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दरअसल, यह घटना एक व्यापारी के यहां काम करने वाले कर्मचारियों से मारपीट करने के बाद पैसे लूटने की है। बता दें कि घटना शहर के व्यस्ततम चौराहे, पॉलिटेक्निक चौराहे पर हुई थी। घटना 10 नवंबर की बताई जा रही है। पॉलिटेक्निक चौराहा सीएम हाउस से मात्र 400 से 500 मीटर की दूरी पर है।

श्यामला हिल्स पुलिस ने बताया कि नदीम, अमित, राजा, और हेमंत को कोर्ट में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि रेहान, ऋषभ, और आवेश को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने 10-10 हजार रुपए आपस में बांट लिए थे और बाकी रकम बिट्‌टू के पास रख दी थी। अब पुलिस बिट्‌टू की तलाश कर रही है।

बदमाशों ने कितनी रकम लूटी, इसका खुलासा बिट्‌टू के पकड़े जाने के बाद ही होगा। पुलिस ने बताया कि फरियादी गुजरात का रहने वाला है और पिछले 4-5 साल से भोपाल में रहकर काम कर रहा है। फरियादी द्वारा लूट की रकम नहीं बताए जाने के कारण पुलिस मामले की अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।

30 दिन तक की प्लानिंग

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे 30 दिनों से इस वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन मौका नहीं मिल पा रहा था। उन्हें पता था कि व्यापारी के यहां काम करने वाला कर्मचारी रोजाना रकम लेकर जाता है। 10 नवंबर की रात उन्हें मौका मिला। बदमाशों ने पहले कर्मचारी को पीटा, जिससे वह एक्टिवा छोड़कर भाग गया, और बदमाश डिग्गी में रखी रकम लेकर फरार हो गए।

Hot this week

ताजुल मसाजिद के पास चाय की दुकान पर युवक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

​भोपाल: ​राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित ताजुल मसाजिद की...

NSUI का पिपलानी चौराहे पर प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन

​भोपाल: ​दशहरे के पावन अवसर पर NSUI कार्यकर्ताओं ने वोट...

Topics

ताजुल मसाजिद के पास चाय की दुकान पर युवक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

​भोपाल: ​राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित ताजुल मसाजिद की...

NSUI का पिपलानी चौराहे पर प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन

​भोपाल: ​दशहरे के पावन अवसर पर NSUI कार्यकर्ताओं ने वोट...

दुपाड़ा रोड पर उपद्रवियों का आतंक: चलती गाड़ियों पर पथराव, शीशे टूटे

​शाजापुर: शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुपाड़ा रोड पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img