Wednesday, August 26, 2026
24.1 C
Bhopal

MP में 10 करोड़ के मादक पदार्थ सहित 56 अरेस्ट:700 किलो चरस, गांजा सहित 11 वाहन जब्त

मध्य प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ मुहिम चलाई। इस दौरान 56 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 11 वाहन सहित 700 किलो अवैध मादक पदार्थ जब्त किया गया। इस मुहिम के दौरान भोपाल क्राइम ब्रांच ने एक महिला सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार कर 8 किलो से ज्यादा चरस जब्त की है।

बरामद चरस की कीमत 8 करोड़ बताई जा रही है। मुहिम के पहले दिन डीजीपी सुधीर सक्सेना के निर्देश पर भोपाल सहित, खरगोन, सिवनी, छिंदवाड़ा और नीमच में बड़ी कार्रवाई हुई।

भोपाल क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी शेलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि, भोपाल में पकड़े गए तस्करों की पहचान आमिर कुरैशी, उसकी पत्नी जाहिदा दोनों निवासी काजीकेंप और प्रतीक मिश्रा निवासी पिपलानी के रूप में हुई। तीनों से दिल्ली नंबर की कार और 5 मोबाइल बरामद किए गए हैं।

शहर के बाहर खपाया जाना था चरस

तीनों शहर के रास्ते कहीं और इसकी खेप भेजने की तैयारी में थे। क्राइम ब्रांच ने बरखेड़ा सालम जोड़ के पास से तीनों को गिरफ्तार किया। यह तीनों कब से मादक पदार्थ की सप्लाई कर रहे थे। इसका पता लगाया जा रहा है।

जानिए प्रदेश में कहां, कितना मिला मादक पदार्थ

भोपाल में 8.4 किलो चरस, खरगोन में 378 किलो गांजा, सिवनी में 80 किलो गांजा, छिंदवाड़ा में 42.100 किलो और नीमच में 60 किलो डोडा चूरा पकड़ा गया। इसी तरह 37.58 ग्राम स्मैक, 649 ग्राम ब्राउन शुगर और 61 ग्राम एमडी भी शामिल है।

Hot this week

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...

मध्य प्रदेश: त्योहारों से पहले बड़ा खुलासा, भोपाल-इंदौर समेत 8 शहरों में 25 ब्रांड का घी अमानक

​भोपाल: त्योहारों के सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग...

किन्नर समाज के दो गुटों में गद्दी और वर्चस्व को लेकर विवाद, थाने पहुंचा मामला

​गंजबासौदा (विदिशा): शहर में किन्नर समाज के दो गुटों के...

Topics

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...

साइबर ठगों का शिकार बने दो बुजुर्ग, खातों से उड़े 4.34 लाख रुपए

ग्वालियर: शहर में साइबर ठग लगातार बुजुर्गों को अपना निशाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img