Saturday, October 24, 2026
26.8 C
Bhopal

भोपाल में युवक की भाईयों ने ही की थी हत्या:मटन नहीं खिलाने पर हुआ था विवाद, मारपीट के बाद रस्सी से घोंट दिया गला

भोपाल के बैरागढ़ इलाके में 9 नवंबर को युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पीएम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई थी। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसके दोनों भाईयों को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि भाई खाने के लिए मटन नहीं दे रहा था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ। मारपीट हुई और दो भाईयों ने मिलकर एक का गला रस्सी से घोंट दिया। पुलिस ने आरोपी भाईयों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। दोनों को शनिवार को हिरासत में ले लिया है। हत्याकांड की जानकारी मृतक की मां को भी थी, उन्होंने भी पुलिस से को कुछ नहीं बताया। लिहाजा पुलिस ने मां को भी आरोपी बनाया है।

एएसआई बाबूलाल के मुताबिक इंद्रा नगर में रहने वाला अंशुल यादव (22) कपड़े की दुकान पर काम करता था। उसके अलावा परिवार में मां अनीता यादव, बड़ा भाई अमन यादव और छोटा भाई कुलदीप यादव भी साथ रहते थे। जबकि पिता अलग रहता है।

9 नवंबर को भाई और मां उसे लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि रात में खाना खाकर सोया था, लेकिन सुबह नहीं उठा तो वह अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने कहा कि उसकी मौत हो चुकी है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हुई थी हत्या की पुष्टि

पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जहां पुलिस को डॉक्टरों ने पीएम रिपोर्ट देते हुए बताया कि अंशुल की रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस ने मां और उसके बेटों से पूछताछ की तो हत्याकांड का खुलासा हो गया।

एएसआई बाबूलाल ने बताया-

अंशुल ने घर में ही मटन बना लिया था। तीनों भाई रोजाना शराब पीते थे। घटना के दिन अंशुल ने भाईयों को मटन खिलाने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद हुआ। दोनों भाईयों ने रस्सी से गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया।

Hot this week

झागरिया खुर्द में पुलिस अधीक्षक ने लगाई जन चौपाल, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

भोपाल (देहात)। मध्य प्रदेश शासन के 'जन विश्वास अभियान'...

शिक्षिका के निलंबन की मांग को लेकर मिसरोद स्कूल के छात्रों का धरना, सड़क जाम करने की चेतावनी

भोपाल: मिसरोद स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं...

Topics

शिक्षिका के निलंबन की मांग को लेकर मिसरोद स्कूल के छात्रों का धरना, सड़क जाम करने की चेतावनी

भोपाल: मिसरोद स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं...

VIT भोपाल के नाम और लोकेशन पर NHRC सख्त: सरकार से 4 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

भोपाल वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) भोपाल के नाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img