Friday, August 28, 2026
22.1 C
Bhopal

जबलपुर में युवक से मारपीट करने वाली महिला पकड़ाई

जबलपुर पुलिस ने एक युवती को अपने तीन साथियों के साथ अरेस्ट किया है। युवती ने 10 नवंबर को एक युवक से मारपीट की थी। सामने आए वीडियो में वह पहले बेसबॉल से पीटती है, इसके बाद बाइक पर अपने साथ ले गई और जंगल में छोड़ दिया। घायल युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है

दरअसल, गढ़ा थाना क्षेत्र के ईसाई मोहल्ले में रहने वाली पीहू विश्वकर्मा (27) पर क्षेत्र में अवैध गतिविधियां संचालित करने का आरोप है। पड़ोसी मनोज शर्मा ने 10 नवंबर को पीहू से इन अवैध कामों का विरोध किया। इससे गुस्साई युवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर जमकर मारपीट की। वे जबरन युवक को बाइक पर बैठाकर ले गए और जंगल में छोड़ दिया। मनोज शर्मा अभी मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।

युवती पर पहले भी कई मामले दर्ज

शिकायत पर गढ़ा थाना पुलिस ने पीहू विश्वकर्मा को साथी विक्की सोनकर के अलावा एक नाबालिग समेत कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पीहू विश्वकर्मा के खिलाफ अवैध काम करने के कई मामले पहले ही से गढ़ा थाने में दर्ज हैं।

गढ़ा थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया

पीहू विश्वकर्मा अपने साथियों के साथ सिहोरा की तरफ भागने की फिराक में थी। गढ़ा के पास से महिला सहित उसके तीन अन्य साथी को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी अभी भी फरार है। पीहू के बढ़ते अपराध को देखते हुए उसके खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

भोपाल: रातीबड़ में तीन दिन से लापता महिला का शव झाड़ियों में मिला, हत्या की आशंका

रातीबड़ थाना क्षेत्र के गोरेगांव में गुरुवार दोपहर एक...

Topics

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

पांच दिवसीय बैंक सप्ताह की मांग को लेकर भोपाल में आज प्रदर्शन

​भोपाल: बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह (Five-Day Work Week)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img