Friday, October 23, 2026
20.7 C
Bhopal

झागरिया खुर्द में पुलिस अधीक्षक ने लगाई जन चौपाल, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

भोपाल (देहात)। मध्य प्रदेश शासन के ‘जन विश्वास अभियान’ के तहत शुक्रवार को ग्राम झागरिया खुर्द में पुलिस अधीक्षक (देहात) पंकज कुमार पाण्डेय ने जन चौपाल लगाई और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचने और यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी।

पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों को सतर्क करते हुए कहा कि अपने बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी या यूपीआई पिन किसी अनजान व्यक्ति को न बताएं। साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

सड़क सुरक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें और नाबालिगों को वाहन बिल्कुल न चलाने दें। चौपाल के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी गईं, जिनका त्वरित और प्रभावी निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सोनकर, बिलखिरिया थाना प्रभारी नरेंद्र कुलस्ते, सरपंच सुरेश रायकवार, लालचंद गुर्जर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Hot this week

शिक्षिका के निलंबन की मांग को लेकर मिसरोद स्कूल के छात्रों का धरना, सड़क जाम करने की चेतावनी

भोपाल: मिसरोद स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं...

Topics

शिक्षिका के निलंबन की मांग को लेकर मिसरोद स्कूल के छात्रों का धरना, सड़क जाम करने की चेतावनी

भोपाल: मिसरोद स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं...

VIT भोपाल के नाम और लोकेशन पर NHRC सख्त: सरकार से 4 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

भोपाल वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) भोपाल के नाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img