Saturday, May 2, 2026
39.6 C
Bhopal

इंदौर में 52 ग्राम एमडी ड्रग के साथ तीन गिरफ्तार

इंदौर क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग को लेकर कार्रवाई की है। तीन आरोपियों को करीब 52 ग्राम एमडी ड्रग के साथ पकड़ा है। क्राइम ब्रांच ने पहले ब्रोकर को पकड़ा उसके जरिए तस्करों को माल देने बुलाया और दबोच लिया। क्राइम ब्रांच राजस्थान से आए दोनों तस्करों से पूछताछ कर रही है।

एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया की टीम ने सुपर कॉरिडोर पर कार्रवाई करते हुए लखन पुत्र किशोर बैरागी, निवासी ग्राम नाई मोहल्ला झालावाड़ और दशरथ पुत्र रामलाल सेन, निवासी ग्राम पिपलिया झालावाड़ राजस्थान को पकड़ा है। आरोपी कार में एमडी ड्रग की डिलीवरी देने आए थे। दोनों को इरशाद पुत्र शेख मोहम्मद, निवासी हारून कॉलोनी ने बुलाया था। पुलिस ने इरशाद के जरिए दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

क्राइम ब्रांच को पहले जानकारी मिली थी कि इरशाद खजराना में सक्रिय है। जो राजस्थान से ड्रग बुलवाता है। पहले टीम ने उसे पकड़ा। इसके बाद दशरथ से मोबाइल पर बात कराई और दोनों को मिलने बुला कर पकड़ लिया। उन पर दूसरे शहरों में भी ड्रग तस्करी को लेकर प्रकरण दर्ज हैं।

43 ग्राम एमडी के साथ दो ओर पकड़ाएक्राइम ब्रांच ने 43 ग्राम एमडी के साथ साहिल पुत्र असगर खान निवासी आजाद नगर और आजाद पुत्र वाहिद खान निवासी मीणा पैलेस आजाद नगर इंदौर को डीआरपी लाईन से पकड़ा है। आरोपियों के पास से 43 ग्राम एमडी ड्रग और कार जब्त की गई है।

Hot this week

भोपाल: पॉलिटेक्निक चौराहे के पास 70 साल पुरानी आदिवासी बस्ती जमींदोज, भारी हंगामा

​भोपाल। राजधानी के हृदय स्थल पॉलिटेक्निक चौराहा (मानस भवन...

पिता ने ही ली थी बेटे की जान: कुल्हाड़ी से वार कर उतारा था मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

​नजीराबाद (भोपाल ग्रामीण)। पारिवारिक कलह ने एक हँसते-खेलते घर...

पति की प्रताड़ना से तंग आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने दी जान, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

​भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना अंतर्गत कजलीखेड़ा में रहने...

Topics

भोपाल: पॉलिटेक्निक चौराहे के पास 70 साल पुरानी आदिवासी बस्ती जमींदोज, भारी हंगामा

​भोपाल। राजधानी के हृदय स्थल पॉलिटेक्निक चौराहा (मानस भवन...

पिता ने ही ली थी बेटे की जान: कुल्हाड़ी से वार कर उतारा था मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

​नजीराबाद (भोपाल ग्रामीण)। पारिवारिक कलह ने एक हँसते-खेलते घर...

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-march-3.pdf ncf marchDownload

ncf marchDownload

रेलवे कर्मचारी को प्रेम जाल में फंसाकर 21 लाख ऐंठे, आरोपी महिला पर केस दर्ज

​सीतामऊ। मंदसौर जिले के सीतामऊ क्षेत्र में हनीट्रैप का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img