Tuesday, June 23, 2026
34.9 C
Bhopal

इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में 90 लाख का घोटाला

इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में 90 लाख रुपए से ज्यादा का सैलरी घोटाला सामने आया है। एचआर एग्जीक्यूटिव ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर करीब 200 कर्मचारियों की फर्जी भर्ती बताई और अकाउंट से रुपए का हेरफेर कर दिया। अस्पताल प्रशासन की ओर से लिखित शिकायत की गई। पुलिस ने जांच के बाद मंगलवार देर रात कार्रवाई की है।

बाणगंगा पुलिस ने अरबिंदो अस्पताल में 90 लाख रुपए के गबन के मामले में एचआर एग्जीक्यूटिव वैभव पारे और हिमांशु ठाकुर व अन्य दो साथियों पर धोखाधड़ी की धाराओं केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने करीब 150 से 200 अस्थायी कर्मचारियों की फर्जी नियुक्ति बताकर अकाउंट में हेरफेर करते हुए यह गबन किया है। हालांकि पुलिस ने अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की है।

एक साल में जमा किया रिश्तेदारों के अकाउंट में पैसा

पुलिस ने जांच की तो पता चला कि वैभव ने अक्टूबर 2023 से लेकर नवंबर 2024 तक करीब 1 साल में यह फर्जीवाड़ा किया है। गबन की राशि दोस्तों और रिश्तेदारों के अकाउंट में ट्रांसफर की गई। इसमें कुछ रुपए उसने अपनी गर्लफ्रेंड पर भी खर्च किए हैं।

अस्पताल प्रशासन ने ऑडिट कराया तो हुआ खुलासा अस्पताल प्रशासन को वहां काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या और सैलरी में अंतर दिखा। अस्पताल की विजिलेंस टीम ने जांच की तो मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद आगे शिकायत बनाकर बाणगंगा पुलिस को सौंपी गई। जिस पर कार्रवाई की गई है

Hot this week

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

भोपाल: महिला आयोग की जनसुनवाई में 22 मामले; शादी का झांसा देकर शोषण का केस दर्ज

​भोपाल। राज्य महिला आयोग की सोमवार को हुई जनसुनवाई...

लोन दिलाने के नाम पर महिला से 1.43 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी की तलाश जारी

​इंदौर। तेजाजीनगर थाना क्षेत्र में लोन स्वीकृत कराने के...

Topics

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

लोन दिलाने के नाम पर महिला से 1.43 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी की तलाश जारी

​इंदौर। तेजाजीनगर थाना क्षेत्र में लोन स्वीकृत कराने के...

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img