Tuesday, June 23, 2026
28.5 C
Bhopal

ग्वालियर में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर में आधी रात को घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना तिघरा थाना क्षेत्र में 25-26 अक्टूबर की दरमियानी रात की है। घटना के बाद आरोपी धमकी देकर भाग गया था कि अगर उसने मुंह खोला तो वह उसे बदनाम कर देगा।

धमकी के कारण महिला चुप रही तो आरोपी अब उसे ब्लैकमेल कर दबाव बनाने लगा। महिला ने घटना की जानकारी पति को दी और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करने के बाद मंगलवार रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह है मामला

ग्वालियर के तिघरा निवासी 36 वर्षीय महिला ने शिकायत की थी कि 25 अक्टूबर को वह घर पर अकेली थी। उसका पति किसी काम के सिलसिले में बाहर गया था। आधी रात को दरवाजे पर दस्तक हुई, तो उसने सोचा कि उसका पति आ गया। जैसे ही महिला ने दरवाजा खोला तो पास ही रहने वाला छोटू कुशवाह खड़ा था। उसने रात को दरवाजा खटखटाने का कारण पूछा, तभी छोटू ने उसका मुंह दबाया और अंदर खींच ले गया। अंदर पहुंचते ही आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर गलत काम किया। वारदात के बाद आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर मुंह खोला तो वह उसे बदनाम कर देगा।पीड़िता चुप रही तो अरोपी उस पर दबाव बनाकर ब्लैकमेल करने का प्रयास करने लगा इस पर पीड़िता ने घटना की जानकारी पति को दी और थाने जाकर शिकायत की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।

बहन के घर पर छिपा था आरोपी पुलिस ने जब आरोपी की तलाश में दबिश दी तो आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की तो आरोपी गड्ढा वाले मोहल्ले में अपनी बहन के घर छिपा मिला। मंगलवार रात पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

भोपाल: गलती से मां की शुगर की दवा खाने से युवती की मौत, परिजनों में मातम

​भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ इलाके में एक बेहद दुखद...

Topics

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img