Sunday, June 28, 2026
29.2 C
Bhopal

शौक पूरा करने के लिए युवक बना वाहन चोर:पुलिस ने पकड़ा तो कहा- ब्रांडेड कपड़े-जूतों को शौक इसलिए बना चोर

ग्वालियर में हजीरा थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ के बाद 4 चोरी के वाहन बरामद हुए हैं।

पकड़े गए वाहन चोर से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह ब्रांडेड कपड़े, जूते और मोबाइल का शौकीन था। इसी शौक को पूरा करने के लिए उसने वाहन चोरी करना शुरू कर दिया, क्योंकि यह काम उसे अन्य कामों से आसान लगता था।

हालांकि पुलिस की पूछताछ जारी है। पुलिस को आशंका है कि इससे शहर की अन्य चोरी की वारदातों में अहम सुराग हाथ लग सकता है।

वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया चोर

सीएसपी महाराजपुरा नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि मंगलवार को हजीरा टीआई शिवमंगल सिंह सेंगर ने बिरला नगर चौकी के पास चेकिंग प्वाइंट लगाया था। पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी, तभी हजीरा की ओर से बिना हेलमेट एक बाइक सवार आता दिखा। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह घबराकर बाइक घुमाकर भागने लगा।

पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया और वाहन के दस्तावेज मांगे। आरोपी ने कहा कि दस्तावेज घर पर रह गए हैं और चालान काटने की बात कही। पुलिस ने उसे दस्तावेज व्हाट्सएप पर भेजने को कहा, लेकिन वह बाइक छोड़कर जाने लगा।

इस पर पुलिस को शक हुआ और बाइक सवार को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि उसका नाम दीपक पुत्र दिलीप सिंह राजावत निवासी सिंधिया पार्क, चंदनपुरा है।

चार वाहन बरामद, चोरी का तरीका भी बताया

पूछताछ के दौरान दीपक ने तीन और बाइक चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस ने चारों चोरी के वाहन बरामद कर लिए हैं। दीपक ने खुलासा किया कि वह बिना व्हील लॉक वाले वाहनों को आसानी से चोरी कर लेता था।

हजीरा थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सेंगर ने बताया कि उम्मीद है कि आरोपी से पूछताछ के बाद शहर में हुई अन्य वाहन चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है।

महाराजपुरा थाना पुलिस ने भी पकड़े दो चोर

इसके अलावा, महाराजपुरा थाना पुलिस ने भी चेकिंग के दौरान दो चोरों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को हजीरा और मुरार थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। इनसे पूछताछ जारी है, और कई अन्य चोरी की घटनाओं के खुलासे की संभावना है।

Hot this week

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

​इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

Topics

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img