Sunday, June 28, 2026
29.2 C
Bhopal

फर्जीवाड़ा कर जमीन हड़पने की साजिश:रौन पुलिस ने सब रजिस्टर, सर्विस प्रोवाइडर समेत पांच पर दर्ज की FIR

भिंड के रौन थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन का नामांतरण कराने के मामले में सब-रजिस्ट्रार और सर्विस प्रोवाइडर समेत पांच लोगों के खिलाफ मंगलवार को धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया। कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की गई है।

बता दें कि नरेश सिंह बघेल और भगवानदास बघेल नाम के दो लोगों ने कोर्ट में परिवाद दायर कर आरोप लगाया था कि उनकी पैतृक जमीन (आरजी नंबर 916 और 1086) को धोखाधड़ी और साजिश के जरिए हड़पने की कोशिश की गई। फरियादियों ने बताया कि 19 मार्च 2020 और 19 नवंबर 2019 को फर्जी विक्रय पत्र तैयार कर उनके फोटो, अंगूठे के निशान और हस्ताक्षर का गलत इस्तेमाल किया।

दोनों ने दस्तावेज में उपयोग की गई भू-अधिकार पुस्तिका को भी फर्जी बताया और कहा कि यह सक्षम अधिकारी द्वारा जारी नहीं की गई थी। यह भी आरोप लगाया कि संजीव सिंह ने अपने रिश्तेदारों और कुछ सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से यह साजिश रची।

इन कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर संजीव सिंह, अनिल सिंह, गुजन सिंह, दिनेश चतुर्वेदी (सर्विस प्रोवाइडर) और विनय सिंह जादौन (सब-रजिस्ट्रार) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फरियादियों का कहना है कि आरोपियों ने जमीन हड़पने के लिए पूरे प्रकरण को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया।

पुलिस अब दस्तावेजों की सत्यता और मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। फरियादियों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Hot this week

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

​इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

Topics

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img