Monday, March 30, 2026
23.7 C
Bhopal

ग्वालियर पुलिस ने पकड़ा हिस्ट्रीशीटर बदमाश

ग्वालियर के उटीला, बिजौली, हस्तिनापुर में 17 अपराध करने वाले शातिर बदमाश और लुटेरे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाश की घेराबंदी के लिए जब पुलिस पहुंची तो वह गांव की पहाड़िया पर चढ़ गया। जब पुलिस उसके पीछे पहाड़ पर चढ़ रही थी, तभी बदमाश का पैर फिसला और वह लुढ़कते हुए नीचे आ गया।

पुलिस ने बदमाश को पकड़कर तलाश ली तो कट्‌टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पकड़ा गया आरोपी आदतन बदमाश है। उस पर लूट,मारपीट,अवैध वसूली व आर्म्स एक्ट के 17 मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

एसडीओपी बेहट संतोष पटेल ने बताया कि बीते रोज एक बदमाश ने युवक के साथ मारपीट कर दी थी। सूचना मिलते ही हस्तिनापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मारपीट करने वाले की तलाश में छानबीन शुरू कर दी। जब पुलिस आरोपी को तलाश रही थी तभी एक युवक वहां से भागने लगा। शंका होने पर पुलिस ने उसका पीछा किया तो संदेही युवक पहाड़ पर चढ़ गया। पुलिस भी उसका पीछा करते हुए पहाड़ पर चढ़ी। इस दौरान युवक का संतुलन बिगड़ गया और वो फिसल कर नीचे आ गिरा। पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास से एक कट्टा और कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पड़ताल की तो पता चला कि वह बिलारा निवासी प्रमोद जाट पुत्र कृष्णपाल है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

आदतन बदमाश निकला मारपीट करने वाला

जब पुलिस ने बिलारा निवासी प्रमोद जाट की हिस्ट्री खंगाली तो वह हिस्ट्रीशीटर निकला। उस पर ग्वालियर के उटीला, बिलौजी, हस्तिनापुर सहित आसपास के थानों में 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। किस वारदात के लिए आया था नहीं बता रहा पुलिस को आशंका है कि पकड़ा गया आरोपी प्रमोद जाट आदतन अपराधी है। वह लोडेड कट्‌टा लेकर घूम रहा था। मतलब वह कोई वारदात करने ही आया थ। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, लेकिन वह बता नहीं रहा कि वह किस काम के लिए आया था।

Hot this week

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

Topics

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img