Wednesday, August 26, 2026
26.1 C
Bhopal

डांसर की बुलेट और एक्टिवा में आग लगाने वाले पकड़ाए

इंदौर के विजय नगर में करीब 15 दिन पहले एक डांसर के घर के बाहर खड़ी बुलेट और एक्टिवा में तीन बदमाशों ने आग लगा दी थी। इस मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले थे। इसके आधार पर आरोपियों की लगातार जानकारी निकाली जा रही थी।

मंगलवार रात पुलिस न इस मामले में तीन नाबालिग बदमाशों को हिरासत में लिया। आरोपी नशा करने के आदी हैं। घरों के बाहर खड़ी गाडियों से पेट्रोल चुराते हैं। जब डांसर की गाड़ी से पेट्रोल नहीं निकला तो उसमें आग लगाकर भाग गए।

डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा की टीम ने स्कीम नंबर-74 में विजय अकोदिया की बुलेट नंबर MP09XH3847 और एक्टिवा नंबर MP09SN2236 में आग लगाने के मामले में तीन नाबालिग आरोपियों को पकड़ा है। आरोपी रामनगर के रहने वाले हैं। वह नशा करने के साथ गाड़ियों से पेट्रोल चुराते हैं।

10 नवंबर की रात में वह दोनों गाड़ी से पेट्रोल नहीं निकाल पाए। इसलिये उन्होंने उसमें आग लगा दी और भाग गए। विजय ने दोनों गाड़ियां घर की पार्किंग में खड़ी की थी। सुबह 5.15 बजे नींद खुली तो गाड़ियां जली हुई थी। पड़ोसी के यहां लगे कैमरों में चेक करने पर उसमें तीनों आरोपी कैद हुए थे। बाद में फुटेज पुलिस को भी सौंपे थे। पुलिस लगातार 15 दिनों से आरोपियों की तलाश कर रही थी।

Hot this week

मध्य प्रदेश: कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी, सरकार को अल्टीमेटम

​मध्य प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों और पेंशनर्स ने सरकार के...

घर में अकेली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

उमरिया:जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की...

एडिशनल डायरेक्टर बनकर 9.80 लाख ठगने वाली ‘फर्जी अफसर’ तृप्ति सिंह और उसका भाई भोपाल में गिरफ्तार

​चंदेरी/भोपाल: मध्यप्रदेश टूरिज्म विभाग की फर्जी एडिशनल डायरेक्टर बनकर नौकरी...

Topics

घर में अकेली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

उमरिया:जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की...

एडिशनल डायरेक्टर बनकर 9.80 लाख ठगने वाली ‘फर्जी अफसर’ तृप्ति सिंह और उसका भाई भोपाल में गिरफ्तार

​चंदेरी/भोपाल: मध्यप्रदेश टूरिज्म विभाग की फर्जी एडिशनल डायरेक्टर बनकर नौकरी...

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img