Sunday, June 28, 2026
34.2 C
Bhopal

उज्जैन में चायना डोर पर लगा प्रतिबंध:खरीदने-बेचने से लेकर निर्माण तक पर रोक, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

उज्जैन में संक्रांति से पहले पतंगबाजी का दौर शुरू होने पर चायना डोर के उपयोग और विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए आगामी दो माह तक प्रतिबंध लागू किया है।

बीते कुछ सालों में जिले में पतंगबाजी के दौरान चायना डोर का व्यापक रूप से उपयोग किया गया है। इसके कारण जिले में दो लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा, पशु-पक्षियों के घायल होने की घटनाएं भी सामने आई हैं।

इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने 25 नवंबर से आगामी दो माह तक चायना डोर पर प्रतिबंध लगाया है। यह प्रतिबंध संपूर्ण जिले में लागू रहेगा।

नायलॉन डोर के निर्माण और क्रय-विक्रय पर रोक

आदेश के अनुसार, कोई भी व्यक्ति पतंगबाजी में न तो नायलॉन डोर (चायना डोर) का निर्माण करेगा, न इसका क्रय-विक्रय करेगा, न उपयोग करेगा, और न ही इसका भंडारण करेगा। मकर संक्रांति पर्व पर केवल ऐसी डोर के उपयोग की अनुमति दी जाएगी, जिससे किसी भी व्यक्ति, पशु या पक्षी को शारीरिक क्षति न पहुंचे।

Hot this week

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

Topics

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img