Tuesday, August 25, 2026
23.1 C
Bhopal

बजरिया के शंकराचार्य नगर में सीपी संजय कुमार का जनसंवाद: यातायात और सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश

भोपाल:पुलिस कमिश्नर (CP) श्री संजय कुमार ने बजरिया थाना क्षेत्र के शंकराचार्य नगर में नागरिकों के साथ जनसंवाद किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों से सीपी को अवगत कराया। नागरिकों की शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए सीपी ने संबंधित अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

प्रमुख शिकायतें और समस्याएं
  • याचयात बाधा: प्लेटफॉर्म नंबर 1 के पास ऑटो खड़े रहने और मुख्य सड़क पर अनियमित पार्किंग से आवागमन प्रभावित होने की बात कही गई।
  • अवैध गतिविधियां: थाने के पास पुलिया, धर्मशाला के पीछे शराब पीने, और ब्रिज के नीचे सीढ़ियों के पास अवैध गतिविधियों की शिकायत मिली।
  • जुए-नशे का अड्ड़ा: खाटू श्याम मंदिर के पास गांजा पीने और जुआ खेलने की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की गई।
  • महिला सुरक्षा: बाहरी लोगों के आने-जाने से महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ की आशंका जताते हुए सुरक्षा बढ़ाने की मांग उठी।
सीपी द्वारा दिए गए निर्देश व अपील
  • पेट्रोलिंग बढ़ेगी: क्षेत्र में नियमित और प्रभावी पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
  • जागरूकता: सीपी ने नागरिकों को ट्रैफिक नियमों की शपथ दिलाई और ऑनलाइन ठगी व साइबर सुरक्षा से बचने के उपाय बताए।
  • डायल 112: किसी भी अवैधानिक गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 पर देने की अपील की गई।
  • गुप्त सूचना नंबर: मादक पदार्थों और अवैध हथियारों की जानकारी मोबाइल नंबर 7587648330 पर देने की अपील की गई। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

Hot this week

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...

मध्य प्रदेश: त्योहारों से पहले बड़ा खुलासा, भोपाल-इंदौर समेत 8 शहरों में 25 ब्रांड का घी अमानक

​भोपाल: त्योहारों के सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग...

किन्नर समाज के दो गुटों में गद्दी और वर्चस्व को लेकर विवाद, थाने पहुंचा मामला

​गंजबासौदा (विदिशा): शहर में किन्नर समाज के दो गुटों के...

Topics

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...

साइबर ठगों का शिकार बने दो बुजुर्ग, खातों से उड़े 4.34 लाख रुपए

ग्वालियर: शहर में साइबर ठग लगातार बुजुर्गों को अपना निशाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img