Sunday, November 29, 2026
24.1 C
Bhopal

राजा भोज प्रतिमा के पास मिला लापता युवक का शव, मां से आखिरी बार कहा था- ‘दिल घबरा रहा है’

​भोपाल। शहर के राजा भोज प्रतिमा के पास शनिवार को मिले अज्ञात शव की पहचान रविवार को चौकी इमामबाड़ा निवासी मोहम्मद रईस (40) के रूप में हुई है। वह शुक्रवार से घर से लापता था। लापता होने से पहले उसने अपनी मां से बातचीत में घबराहट होने की बात कही थी।

​राजा जी का कुआं, चौकी इमामबाड़ा निवासी मोहम्मद रईस पिता समी शुक्रवार को घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों के अनुसार, वह पिछले दो वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ था और पूर्व में भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। शुक्रवार को संपर्क टूटने से पहले उसने मां को फोन कर कहा था कि उसका दिल घबरा रहा है, जिसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला।

​शनिवार को पुलिस को राजा भोज प्रतिमा के पास एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। उस समय पहचान न हो पाने के कारण पुलिस ने शव को मर्चुरी में रखवा दिया था। रविवार को परिजनों ने पहुंचकर शव की शिनाख्त रईस के रूप में की। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Hot this week

कोर्ट परिसर से वकील की बाइक चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख की 20 बाइक बरामद

​अशोकनगर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय परिसर से अधिवक्ता की...

200 रुपए चोरी के शक में मां ने 7 साल की बेटी को पीटा, जलते गैस चूल्हे पर रखे पैर

इंदौर। बाणगंगा इलाके में 200 रुपए चोरी करने के...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर पुलिसकर्मी से 8 लाख से ज्यादा की ठगी

इंदौर। शेयर मार्केट और फॉरेक्स ट्रेडिंग में रोजाना 10...

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...

Topics

कोर्ट परिसर से वकील की बाइक चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख की 20 बाइक बरामद

​अशोकनगर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय परिसर से अधिवक्ता की...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर पुलिसकर्मी से 8 लाख से ज्यादा की ठगी

इंदौर। शेयर मार्केट और फॉरेक्स ट्रेडिंग में रोजाना 10...

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...

धान खरीदी और मिलिंग में 26 करोड़ की गड़बड़ी, संचालकों पर एफआईआर के निर्देश

डिंडोरी। जिले के बजाग विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत हर्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img