Sunday, November 29, 2026
22.1 C
Bhopal

200 रुपए चोरी के शक में मां ने 7 साल की बेटी को पीटा, जलते गैस चूल्हे पर रखे पैर

इंदौर। बाणगंगा इलाके में 200 रुपए चोरी करने के शक में एक मां ने अपनी 7 साल की मासूम बेटी के साथ बेरहमी से मारपीट की। गुस्से में मां ने बच्ची के सिर पर डंडे से वार किया और उसके पैर जलते हुए गैस चूल्हे पर रख दिए, जिससे पैर बुरी तरह झुलस गए। नानी सावित्री बाई परिहार की शिकायत पर बाणगंगा पुलिस ने आरोपी मां प्रवेश के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, गली नंबर-3 निवासी सावित्री बाई के घर उनकी 7 वर्षीय नातिन लक्ष्मी बड़े भाई के साथ रोती हुई पहुंची थी। दर्द से तड़प रही बच्ची ने नानी को मां की करतूत बताई। जब सावित्री बाई ने अपनी बेटी प्रवेश से इस बारे में पूछा, तो वह भड़क गई और अभद्रता करते हुए बच्ची को अपने साथ ले गई।

बच्ची के नाना रामसेवक ने बताया कि 200 रुपए असल में 11 साल के बड़े बेटे ने चुराए थे, लेकिन पकड़े जाने के डर से उसने छोटी बहन लक्ष्मी का नाम लगा दिया। बिना सच्चाई जाने मां ने मासूम की पिटाई कर दी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी मां को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। मामले की जांच जारी है।

Hot this week

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर पुलिसकर्मी से 8 लाख से ज्यादा की ठगी

इंदौर। शेयर मार्केट और फॉरेक्स ट्रेडिंग में रोजाना 10...

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...

धान खरीदी और मिलिंग में 26 करोड़ की गड़बड़ी, संचालकों पर एफआईआर के निर्देश

डिंडोरी। जिले के बजाग विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत हर्रा...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img