Saturday, November 28, 2026
22.1 C
Bhopal

ज्यादा किराए के विवाद में रैपिडो चालक ने युवती को रास्ते में उतारा, वाट्सऐप पर भेजीं अश्लील तस्वीरें

भोपाल। राजधानी में एक रैपिडो ऑटो चालक की शर्मनाक हरकत सामने आई है। तय किराए से ज्यादा पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद चालक ने न केवल 22 वर्षीय युवती को बीच रास्ते में उतार दिया, बल्कि बाद में उसे फोन कर परेशान किया और वाट्सऐप पर अपने गुप्तांग की अश्लील तस्वीरें भी भेजीं। मामले में कार्रवाई न होने पर जब युवती ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की और हिंदू संगठन के कार्यकर्ता थाने पहुंचे, तब पुलिस हरकत में आई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने करोंद निवासी आरोपी चालक मोहम्मद मुस्तकीन को हिरासत में ले लिया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार, घटना 20 नवंबर की है। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने हबीबगंज जाने के लिए रैपिडो से ऑटो बुक किया था। बुकिंग के बाद चालक ने तय किराए से अधिक रुपयों की मांग की। युवती के मना करने पर चालक रास्ता भटकने का बहाना बनाकर फिर ज्यादा पैसे मांगने लगा। विरोध करने पर वह गाली-गलौज पर उतर आया और राइड कैंसिल करने का दबाव बनाया। युवती के राजी न होने पर उसने उसे बीच रास्ते में ही उतार दिया।

धर्म पर की आपत्तिजनक टिप्पणी युवती का आरोप है कि इसके बाद आरोपी चालक उसे लगातार फोन कर परेशान करने लगा और वाट्सऐप पर अश्लील तस्वीरें भेजीं। इतना ही नहीं, उसने युवती के धर्म को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस घटना से युवती मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई थी।

सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद जागी पुलिस पीड़िता ने घटना के बाद बागसेवनिया थाने में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन उसका आरोप है कि पुलिस ने सिर्फ आश्वासन देकर उसे घर भेज दिया। पांच दिन तक कोई कार्रवाई न होने पर युवती ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से संपर्क किया। कार्यकर्ताओं के साथ युवती के दोबारा थाने पहुंचने पर पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए। फिलहाल पुलिस आरोपी के मोबाइल और वाट्सऐप चैट की जांच कर डिजिटल साक्ष्य जुटा रही है।

Hot this week

पेशी पर आए बंदी ने कोर्ट के बंदीगृह में धारदार वस्तु से काटा हाथ, जिला अस्पताल में भर्ती

विदिशा। जिला न्यायालय परिसर स्थित बंदीगृह में शुक्रवार को...

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

दतिया। जिले में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img