Friday, November 27, 2026
25.1 C
Bhopal

अस्थि विसर्जन के दौरान विवाद: परिवार ने पुलिस और ग्रामीणों पर लगाए मारपीट व युवक के अपहरण के आरोप

भोपाल (बैरसिया)। बैरसिया तहसील के ग्राम कड़ैयाशाह में पारधी समाज के एक परिवार ने पुलिसकर्मियों और कुछ ग्रामीणों पर मारपीट, गर्भवती महिला से दुर्व्यवहार और 20 वर्षीय युवक के अपहरण जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित कृष्णा बाई ने कलेक्टर और डीआईजी को ज्ञापन सौंपकर लापता बेटे राजीव की तलाश और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए 27 नवंबर को जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

क्या है पूरा मामला? शिकायत के मुताबिक, कुछ महीने पहले कृष्णा बाई की 14 वर्षीय बेटी के साथ दुर्व्यवहार हुआ था। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय नाबालिग को रातभर थाने में बैठाए रखा, जिससे आहत होकर मां-बेटी राजस्थान चली गईं। वहां मानसिक तनाव के चलते किशोरी की मौत हो गई।

जब परिवार अपनी परंपरा के अनुसार गांव के खेत पर किशोरी की अस्थियों से जुड़ा कार्यक्रम कर रहा था, तभी बैरसिया थाने के एक सब-इंस्पेक्टर और गांव के कुछ लोगों ने उन पर लाठियों से हमला कर दिया। इस दौरान एक गर्भवती महिला के पेट में डंडा मारने और 20 वर्षीय बेटे राजीव को पीटते हुए अगवा कर ले जाने का आरोप लगाया गया है। युवक का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे परिजनों को उसकी हत्या की आशंका सता रही है।

पुलिस का पक्ष: बेची हुई जमीन पर हो रहा था अस्थि दफन मामले में थाना प्रभारी रामबाबू चौधरी का कहना है कि कृष्णा बाई के ससुर तीन साल पहले ही यह पांच एकड़ जमीन बेच चुके थे और परिवार गुना शिफ्ट हो गया था। बेची हुई जमीन पर अस्थियां दफनाने को लेकर वर्तमान जमीन मालिकों (गोवर्धन, घोटा और जगदीश मीणा) व परिवार के बीच विवाद और मारपीट हुई थी। डायल-112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भीड़ को तितर-बितर किया। फिलहाल वरिष्ठ अधिकारी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रहे हैं।

Hot this week

एमपी नगर में 3.10 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार, उज्जैन से लाता था खेप

भोपाल। क्राइम ब्रांच ने एमपी नगर जोन-1 में कार्रवाई...

मुबारकपुर जोड़ पर तेज रफ्तार थार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, बहनोई की हालत गंभीर

भोपाल। परवलिया सड़क थाना क्षेत्र स्थित मुबारकपुर जोड़ पर...

चोरी के 18 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़े तीन आरोपी, भोपाल से आकर दिया था वारदात को अंजाम

देवास। मोतीबंगला इलाके में सूने मकान का ताला तोड़कर...

Topics

शराब पार्टी में विवाद के बाद बीच-बचाव करने आए युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। रातीबड़ इलाके में शराब पार्टी के दौरान दोस्तों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img