Friday, November 27, 2026
26.5 C
Bhopal

गांधीनगर में घर के अंदर भट्‌टी पर बन रही थी अवैध शराब, आबकारी टीम ने दबिश देकर 65 वर्षीय महिला को दबोचा

भोपाल। अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर लगाम लगाने के लिए आबकारी विभाग ने शहर में मुहिम तेज कर दी है। गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह विभाग की अलग-अलग टीमों ने गांधीनगर और शहीद नगर में दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की।

कंट्रोलर वर्षा उइके के निर्देश पर उप निरीक्षक स्वाति बघेल ने टीम के साथ गांधीनगर स्थित एक घर में छापा मारा। यहां भट्‌टी पर अवैध रूप से शराब बनाई जा रही थी। टीम ने मौके से 65 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया और 300 लीटर लहान (कच्ची शराब बनाने की सामग्री) सहित हाथ भट्‌टी जब्त की। जब्त किए गए लहान को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा एक अन्य कार्रवाई में शहीद नगर निवासी मनीष रैकवार के घर दबिश देकर अवैध शराब के क्वार्टर बरामद किए गए।

आबकारी सहायक आयुक्त वीरेंद्रसिंह धाकड़ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(फ) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। अवैध शराब के खिलाफ विभाग की यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Hot this week

मुबारकपुर जोड़ पर तेज रफ्तार थार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, बहनोई की हालत गंभीर

भोपाल। परवलिया सड़क थाना क्षेत्र स्थित मुबारकपुर जोड़ पर...

चोरी के 18 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़े तीन आरोपी, भोपाल से आकर दिया था वारदात को अंजाम

देवास। मोतीबंगला इलाके में सूने मकान का ताला तोड़कर...

बस बॉडी बनाने के नाम पर 2.24 करोड़ की ठगी, मुख्य आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार

इंदौर। विजय नगर पुलिस ने बस बॉडी निर्माण के...

शराब पार्टी में विवाद के बाद बीच-बचाव करने आए युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। रातीबड़ इलाके में शराब पार्टी के दौरान दोस्तों...

Topics

शराब पार्टी में विवाद के बाद बीच-बचाव करने आए युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। रातीबड़ इलाके में शराब पार्टी के दौरान दोस्तों...

अंधेरे का फायदा उठाकर महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में अंधेरे का फायदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img