रतलाम। जिले के नामली हाईवे पर गुरुवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर बैठे ड्राइवर व क्लीनर केबिन में ही फंस गए। पैर दब जाने के कारण दोनों खुद बाहर निकलने में असमर्थ थे।
हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे पर भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने दोनों को बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए, लेकिन केबिन बुरी तरह पिचक जाने के कारण सफलता नहीं मिली। आखिरकार टीम ने कटर मंगवाया और बेहद सावधानी से वाहन के क्षतिग्रस्त हिस्से को काटकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला।
समय रहते रेस्क्यू से टली जनहानि रेस्क्यू ऑपरेशन में निकाले गए दोनों लोगों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे तत्काल उपचार के लिए रतलाम अस्पताल भेजा गया है। वहीं दूसरे व्यक्ति को सुरक्षित बचा लिया गया। राहत की बात यह रही कि समय पर बचाव कार्य शुरू होने से इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।



