Thursday, November 26, 2026
19.1 C
Bhopal

शराब पार्टी में विवाद के बाद बीच-बचाव करने आए युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। रातीबड़ इलाके में शराब पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच हुए विवाद में बीच-बचाव करने आए 20 वर्षीय युवक की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, सूरज नगर निवासी टाइल्स कारीगर विक्रम मालवीय बुधवार शाम अपने पांच दोस्तों के साथ स्टेट डेयरी फार्म के पास एक खंडहरनुमा मकान में पार्टी कर रहा था। रात करीब आठ बजे पुरानी रंजिश को लेकर वैभव बामनिया और गोलू के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। विक्रम ने गोलू को अपना भाई बताते हुए वैभव को गाली देने से रोका। इससे नाराज वैभव ने बांस के डंडे से विक्रम के पेट और कनपटी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। शुरुआत में दोस्त उसे नशे में बेसुध समझते रहे, लेकिन शरीर में हलचल न होने पर उसे अस्पताल ले गए। रात करीब साढ़े दस बजे हमीदिया अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रातीबड़ पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी वैभव बामनिया को गिरफ्तार कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया।

Hot this week

ट्रक के केबिन में फंसे ड्राइवर-क्लीनर को कटर से काटकर निकाला, एक गंभीर

रतलाम। जिले के नामली हाईवे पर गुरुवार को हुए...

अंधेरे का फायदा उठाकर महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में अंधेरे का फायदा...

10वीं-12वीं के छात्रों को बड़ी राहत: अब 2 अंकों के प्रश्नों में भी मिलेगा विकल्प

माध्यमिक शिक्षा मंडल , मध्यप्रदेश ने कक्षा 10वीं और...

Topics

अंधेरे का फायदा उठाकर महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में अंधेरे का फायदा...

200 रुपए का बोनस देकर जीता भरोसा, फिर कारोबारी से ठगे 5.23 लाख

ग्वालियर। ऑनलाइन ट्रेडिंग और घर बैठे कमाई का लालच...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img