Thursday, August 27, 2026
23.1 C
Bhopal

सागर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म:किराए के कमरे में बुलाकर किया गलत काम

सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। मामले में पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत की है। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र में रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने अपने परिवार वालों के साथ थाने आकर शिकायत की है। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि पांच माह पहले मल्लपुरा निवासी शेखर उर्फ चन्द्रशेखर ने मेरा मोबाइल नंबर किसी से लेकर कॉल किया था।

बातचीत करने लगा। उसने दोस्ती करने की बात कही। जिसके बाद हम लोग लगातार आपस में बातचीत करने लगे। इसी दौरान आरोपी शेखर सितंबर और अक्टूबर माह में मधुवन नगर के एक कमरे में साथ लेकर गया। जहां उसने मेरे साथ जबरदस्ती गलत काम किया।

जिसके बाद वह शादी का झांसा देकर गलत काम करता रहा। 11 नवंबर को आरोपी ने फोन लगाकर मिलने के लिए बुलाया। मैं उससे मिलने के लिए गई। जहां उसने फिर मेरी मर्जी के खिलाफ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसी दौरान मेरे परिजन कमरे में आ गए। तब आरोपी बोलने लगा कि यदि थाने रिपोर्ट कराने गए तो जान से खत्म कर दूंगा। मामले की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

Hot this week

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

भोपाल: रातीबड़ में तीन दिन से लापता महिला का शव झाड़ियों में मिला, हत्या की आशंका

रातीबड़ थाना क्षेत्र के गोरेगांव में गुरुवार दोपहर एक...

Topics

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

पांच दिवसीय बैंक सप्ताह की मांग को लेकर भोपाल में आज प्रदर्शन

​भोपाल: बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह (Five-Day Work Week)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img