Thursday, August 27, 2026
23.1 C
Bhopal

भाभी से दुष्कर्म कर पति की हत्या की धमकी दी:दोबारा शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला तो महिला ने दर्ज कराई शिकायत

भोपाल के छोला मंदिर इलाके में रिश्ते के देवर ने भाभी को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने महिला को धमकी दी कि वह उसके पति को जान से मार देगा।

धमकी के डर से महिला चुप रही, लेकिन जब आरोपी ने फिर से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालना शुरू किया, तो महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घर में अकेला देख किया था रेप

पुलिस के बताया कि 28 वर्षीय महिला छोला मंदिर इलाके में रहती है। महिला का पति प्राइवेट नौकरी करता है। वह रोजाना सुबह 9 बजे ऑफिस जाता है और शाम 7 बजे लौटता है।

20 नवंबर को, पति के ऑफिस जाने के बाद दोपहर में रिश्ते का देवर घर आया। चूंकि वह पास में ही रहता था, इसलिए उसकी महिला से बातचीत होती रहती थी। महिला ने जब दरवाजा खोला, तो युवक अंदर घुस गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

पति की हत्या के डर से चुप रही

इसके बाद युवक ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया और घटना के बाद धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया, तो वह उसके पति को जान से मार देगा। इस धमकी से डरकर महिला ने यह बात किसी को नहीं बताई।

फिर से संबंध बनाने का दबाव डाला

आरोपी ने महिला की चुप्पी का फायदा उठाते हुए उस पर फिर से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालना शुरू कर दिया। इससे परेशान होकर महिला ने अपने पति को पूरी घटना के बारे में बताया और थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

भोपाल: रातीबड़ में तीन दिन से लापता महिला का शव झाड़ियों में मिला, हत्या की आशंका

रातीबड़ थाना क्षेत्र के गोरेगांव में गुरुवार दोपहर एक...

Topics

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

पांच दिवसीय बैंक सप्ताह की मांग को लेकर भोपाल में आज प्रदर्शन

​भोपाल: बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह (Five-Day Work Week)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img