Tuesday, June 30, 2026
32 C
Bhopal

नागालैंड पासिंग कंटेनर से 510 अवैध पेटी शराब जब्त:रतलाम पुलिस ने फोरलेन से पकड़ी, हरियाणा से अकोला लेकर जा रहे थे

रतलाम बिलपांक थाना पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर से 510 पेटी अवैध शराब जब्त की है। शराब हरियाणा से रतलाम के रास्ते महाराष्ट्र के अकोला ले जाई जा रही थी। पकड़ी गई शराब की कीमत 60 लाख रुपए से अधिक है।

रतलाम पुलिस द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ को लेकर कार्रवाई की जा रही है। मुखबिर की सूचना पर बिलपांक थाना प्रभारी अयूब खान की टीम ने महू नीमच फोरलेन पर कंटेनर क्रमांक क्रमांक NL 07 AA 3565 को रोककर चेक किया। कंटेनर में बड़ी मात्रा में करीब 510 पेटी अवैध शराब भरी हुई थी। कंटेनर रतलाम के रास्ते बदनावर जा रहा था। कंटेनर ड्रायवर सुनील कुमार (28) पिता राजपाल जाट निवासी सरल जिला भिवानी हरियाणा से पूछताछ की। शराब परिवहन से संबंधित कागजात के बारे में ड्राइवर कोई जानकारी पुलिस को संतोषप्रद नहीं दे पाया।

पुलिस ने अवैध शराब और परिवहन में प्रयुक्त कंटेनर को जब्त कर लिया। बिलपांक थाना पुलिस ने धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। शराब व कंटेनर मिलाकर करीब 1 करोड़ 22 लाख 68 हजार रुपए है। शराब पकड़ने में थाना प्रभारी खान, हेड कॉन्स्टेबल ईश्वर सिंह, कॉन्स्टेबल माखन सिंह, अमित यादव, हेमंत यादव, आर संजय सोनी आदि का सहयोग रहा।

एसपी अमित कुमार ने बताया कि शराब हरियाणा से लेकर अकोला महाराष्ट्र ले जाई जा रही थी। कुल 510 पेटी शराब जब्त की है। शराब की कीमत 67 लाख 68 हजार रुपए है। ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ की जा रही है।

Hot this week

भोपाल: अशोका गार्डन में बच्ची को बहलाकर ले गया बाइक सवार, घंटों बाद मिली सुरक्षित

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में मंगलवार...

भोपाल: क्राइम ब्रांच की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार...

देवास: ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का समापन, डिप्टी सीएम ने विकास कार्यों की दी सौगात

​देवास/सोनकच्छ। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज...

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बागेश्वर धाम सरकार से की भेंट, लिया आशीर्वाद

​भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने...

रिश्वतखोरी पर EOW की बड़ी कार्रवाई, विद्युत विभाग के दो अफसर रंगे हाथ गिरफ्तार

​जबलपुर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने सोमवार...

Topics

भोपाल: अशोका गार्डन में बच्ची को बहलाकर ले गया बाइक सवार, घंटों बाद मिली सुरक्षित

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में मंगलवार...

भोपाल: क्राइम ब्रांच की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार...

देवास: ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का समापन, डिप्टी सीएम ने विकास कार्यों की दी सौगात

​देवास/सोनकच्छ। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज...

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बागेश्वर धाम सरकार से की भेंट, लिया आशीर्वाद

​भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: पत्नी सोनम की जमानत बरकरार, हाईकोर्ट से मिली राहत

​शिलांग/इंदौर। बहुचर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी...

भोपाल: रास्ता भटका 5 साल का मासूम, डायल-112 के जवानों ने परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में सोमवार देर रात...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img